फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rebate in surcharge of electricity bill on lump sum payment

एकमुश्त भुगतान पर बिजली बिल के सरचार्ज में मिलेगी छूट

Fri, 05 Mar 2021 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rebate in surcharge of electricity bill on lump sum payment
अंबेडकरनगर। बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से उपभोक्ता सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट का लाभ उठाकर बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। एकमुश्त समाधान योजना के तहत एलएमवी-1 घरेलू एवं एलएमवी निजी नलकूप श्रेणी के समस्त उपभोक्ताओं को विलंबित अधिभार पर 100 प्रतिशत छूट मिलेगी।
विज्ञापन

उपभोक्ता सीएससी के माध्यम से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। एकमुश्त समाधान योजना में ग्रामीणों के सभी घरेलू और निजी नलकूप के बकायेदारों को इसका लाभ दिया जाएगा। यह जानकारी सीएससी ई-गर्वनेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के जिला प्रबंधक अमन मिश्र ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ता 31 जनवरी 2020 तक के विद्युत बकाये पर सरचार्ज के रूप में लगायी गयी धनराशि में शत-प्रतिशत छूट प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के तहत 15 मार्च 2021 तक पंजीकरण कराया जा सकता है। सभी विद्युत बकायेदार इस अवधि में अपने नजदीकी किसी भी कॉमन सर्विस केंद्र पर जाकर पंजीकरण कराकर छूट का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ पाने के लिए उपरोक्त श्रेणी के उपभोक्ताओं का योजना के अंतर्गत सबसे पहले ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य होगा। ऑनलाइन पंजीकरण के समय खाता संख्या फीड करते ही उपभोक्ता का समस्त विवरण यथा पंजीकरण के लिए देय धनराशि, मूल बिल की धनराशि, सरचार्ज में छूट व भुगतान की स्थिति का विवरण मिल जाएगा।
पंजीकरण के समय उपभोक्ता का फोन नंबर एवं बिल संशोधन का विकल्प लिया जाएगा। पंजीकरण के समय उपभोक्ताओं को जनवरी 2021 तक के बिजली बिल में प्रदर्शित मूल धनराशि का 30 प्रतिशत एवं दिनांक 31 जनवरी 2021 के बाद के वर्तमान देयों को एक साथ जमा करना होगा। इसके बाद ही उपभोक्ता का पंजीकरण पूर्ण होगा।

पंजीकरण के बाद यदि उपभोक्ता बिल संशोधन का विकल्प चुनता है तो संबंधित विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता का यह दायित्व होगा कि वह सात दिन के अंदर ऑनलाइन बिल में संशोधन करे। उपभोक्ता को तत्काल एसएमएस के माध्यम से संशोधित बिल की सूचना प्रेषित हो जाएगी। जिले में मौजूद लगभग 930 सीएससी केंद्रों पर विद्युत उपभोक्ता इस योजना में अपना पंजीकरण कराकर सरचार्ज में छूट का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed