{"_id":"69d2ada633acf9988002fdb4","slug":"ready-crops-were-drenched-by-the-storm-and-rain-and-electricity-was-cut-off-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-153737-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आंधी-बारिश से भीगीं तैयार फसलें, गुल हो गई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आंधी-बारिश से भीगीं तैयार फसलें, गुल हो गई बिजली
Mon, 06 Apr 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
इल्तिफातगंज बाजार में टूटे बिजली खंभे के स्थान पर लगाया जा रहा दूसरा खंभा।
अंबेडकरनगर। जिले में शनिवार रात आई आंधी और बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।
शहर से लेकर गांवों तक हुई बारिश से किसानोें की गेहूं, सरसों की फसलों को नुकसान हुआ। तेज हवा के चलते आम के बौर पेड़ों से गिर गए। 50 से अधिक स्थानों पर पेड़ और 100 स्थानों पर बिजली के खंभे व तार टूटने से बिजली गुल हो गई।
वर्तमान में गेहूं की कटाई चल रही है, लेकिन बारिश ने कृषि कार्यों को रोक दिया है। कई स्थानों पर खेत में कटी फसल के बोझ उड़ गए। फसल भीगने के कारण कटाई व मड़ाई का काम रुक गया है। अकबरपुर, जलालपुर, आलापुर, कटेहरी, भीटी, टांडा क्षेत्रों में फसलों को नुकसान हुआ है। सम्मनपुर के जैनापुर निवासी अंकित वर्मा, सहनेमऊ के मुमताज अली, जलालपुर के बड़ा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह और टांडा के सुरजीत वर्मा जैसे कई किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया है।
शहर से गांव तक बिजली के लिए तरसे : अकबरपुर उपकेंद्र से शहरी फीडर पटेलनगर, कंपोजिट, एलआईसी और वीआईपी के साथ ही साउथ वेस्ट, टाउन, कुर्की, सदरपुर सहित आठ बिजली घरों से शहर के 25 वार्ड सहित 150 से अधिक गांवों की पांच लाख आबादी को बिजली आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन के निकट पेड़ बिजली के केबल पर गिर गया। देर रात मुरादाबाद मोहल्ले की आधे क्षेत्र की आपूर्ति बहाल करा दी गई।
साउथ वेस्ट फीडर से मखदूमपुर, अरजानीपुर, कचना, सीहमई, अशोक बिहार सहित 25 गांव की बिजली रविवार दोपहर दो बजे तक बहाल नहीं हो सकी थी। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार मंसूरगंज और बिड़हर में तार व खंभे टूटने, जुनेदपुर में पोल व बेकर टूटने के कारण इससे संचालित 600 से अधिक उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जुनेदपुर की आपूर्ति सोमवार सुबह तक बहाल होने की संभावना है
। केदारनगर व भीटी प्रतिनिधि के अनुसार अवसानपुर, फूलपुर, करमपुर आदि जगहों पर पेड़ गिरने व तार टूटने से 20 हजार आबादी को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।