फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ravana has been playing the role of an advocate for 25 years.

Ambedkar Nagar News: 25 साल से अधिवक्ता निभा रहा रावण किरदार

Sun, 05 Oct 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 05 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ravana has been playing the role of an advocate for 25 years.
 विशाल मेहरोत्रा
संजीव द्विवेदी
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। रामायण मंचन में श्रीराम मुख्य नायक होते हैं, लेकिन रावण का किरदार भी दर्शकों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र रहा है। दशहरा आते ही रामलीला के मंच सजने लगते हैं, पर अब मंचों पर रावण खोजना मुश्किल हो गया है। कलाकारों की नई पीढ़ी इस जटिल किरदार से या तो दूरी बना रही है। वहीं अधिवक्ता विशाल मेहरोत्रा पिछले 25 वर्षों से रावण की भूमिका निभा रहे हैं।
पहले रामलीला रामचरित मानस की चौपाइयों के साथ होती थी। कलाकारों में ग्रंथ की समझ और संवादों में आत्मा होती थी। बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक, पूरा गांव रामलीला देखने उमड़ पड़ता था। आज हालात बदले हैं, टेंट की जगह पंडाल आए और दर्शकों की भीड़ धीरे-धीरे घटने लगी। फिर भी कुछ समर्पित कलाकार हैं, जो रावण को सिर्फ एक खलनायक नहीं, बल्कि एक विद्वान, योद्धा और नैतिक शिक्षा देने वाले चरित्र के रूप में मंच पर जीवंत करते हैं।
विज्ञापन

केवल अभिनय नहीं, एक भाव है
लखनऊ में वकालत करने वाले विशाल मेहरोत्रा पिछले 25 वर्षों से रावण की भूमिका निभा रहे हैं। वह कहते हैं कि यह किरदार केवल अभिनय नहीं, बल्कि एक भाव है, जिसमें विद्वता और वीरता का संतुलन ज़रूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल युग में फीकी पड़ी रामलीला की चमक
विद्यालय प्रबंधक सन्नी जायसवाल बीते आठ वर्षों से रावण की भूमिका निभा रहे हैं। वे मानते हैं कि मोबाइल और ओटीटी के इस युग में रामलीला की दर्शक संख्या साल दर साल घट रही है। केवल सीता हरण जैसे विशेष दिनों में ही भीड़ दिखती है।




रावण बना जीवन का शिक्षक
सब्जी कारोबारी श्रवण मौर्या के अनुसार रावण का किरदार केवल मंचन नहीं, बल्कि संयम, धैर्य और नैतिकता का पाठ भी है। यह किरदार उन्हें भीतर से अनुशासित करता है और शक्ति के साथ विवेक के महत्व को समझाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed