{"_id":"61b0ed12cf7395016736493d","slug":"ration-card-of-13-thousand-ineligible-people-living-in-other-states-canceled-ambedkar-nagar-news-lko6080567190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे राज्यों में रह रहे 13 हजार अपात्रों का राशन कार्ड निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे राज्यों में रह रहे 13 हजार अपात्रों का राशन कार्ड निरस्त
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला पूर्ति कार्यालय से काटे गए अपात्रों का पात्रता सूची से नाम-संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। दूसरे राज्यों में रहने के बावजूद राशनकार्ड बनवा कर सरकारी अनाज का लाभ पाने में चिह्नित 13 हजार से अधिक अपात्रों का राशन कार्ड निरस्त करने की कड़ी कार्रवाई की गयी है। जांच के बाद आशंकित 18534 कार्डधारियों में से 13200 को अपात्र मानते हुए उनका नाम जिले की पात्रता सूची से हटाया गया है। बाकी 5329 कार्डधारियों के सत्यापन का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
विभागीय स्तर पर निर्देश दिया गया था कि ऐसे कार्डधारकों के नाम पात्रता सूची से हटा दिए जाएं, जो दूसरे प्रांत में रहते हुए राशनकार्ड के माध्यम से दोनों स्थानों पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। विभागीय स्तर पर इसके लिए जिले के 18534 ऐसे राशन कार्डधारकों की सूची तैयार की गयी थी, जो दूसरे प्रांत में रहते हुए दो स्थानों से विभिन्न प्रकार की राशन अनाज की योजनाओं का लाभ उठा रहे थे।
जिलापूर्ति कार्यालय ने उपलब्ध सूची के आधार पर संबंधित राशन कार्डधारकों का सत्यापन कार्य शुरू कराया था। इसके तहत इन कार्डधारकों को नोटिस जारी कर यह पूछा गया कि वह किस प्रांत से अपना नाम कटवाना चाहते हैं। पात्रों की रजामंदी के बाद अब तक 13 हजार 200 पात्रों का नाम जिले की पात्रता सूची से हटाते हुए उनके नाम से जारी राशनकार्ड निरस्त करने की कार्रवाई की गयी है। जिले में कुल 401646 राशन कार्डधारक हैं। इनमें 335679 पात्र गृहस्थी, जबकि 65967 अंत्योदय राशन कार्डधारक हैं। जिन अपात्रों के नाम जिले की पात्रता सूची से हटाकर राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं, उनमें पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्डधारक दोनों ही शामिल हैं। जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सत्यापन के बाद अब तक 13 हजार से अधिक अपात्रों के नाम जिले की पात्रता सूची से हटाए जा चुके हैं, शेष कार्डधारियों के राशन कार्ड भी सत्यापन कार्य पूरा होने के बाद निरस्त कर दिए जाएंगे।