फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rapist's encounter with police, bullet shot in leg

Ambedkar Nagar News: पुलिस से हुई दुष्कर्मी की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Fri, 05 Apr 2024 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Rapist's encounter with police, bullet shot in leg
अंबेडकरनगर। दुष्कर्म के एक आरोपी की शुक्रवार भोर में पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अमरौला निवासी शादाब के खिलाफ बीते दिनों एक युवती से दुष्कर्म का मुकदमा अकबरपुर कोतवाली में दर्ज हुआ था। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी थी। इस बीच शुक्रवार भोर में चार बजे करीब उसकी लोकेशन कटरिया याकूबपुर बाईपास के निकट मिली।एएसपी विशाल पांडेय के अनुसार पुलिस टीम वहां पहुंची तो वह बचने के लिए फायरिंग करते हुए कालेपुर चकमार्ग की तरफ भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक गोली शादाब के पैर में लगी जिसके बाद वह गिर पड़ा। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां घंटों उपचार के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------
सपा ने उठाए पुलिस के रवैये पर सवाल
समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को दुष्कर्म के दो मामलों में पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दुष्कर्म के आरोपियों से जुड़ी दो तस्वीर शुक्रवार को पोस्ट की। एक तस्वीर अकबरपुर के दुष्कर्म आरोपी शादाब की है जो पुलिस की गोली लगने के बाद कराहते हुए पुलिसकर्मियों के सहारे आगे बढ़ता दिख रहा। दूसरी तस्वीर दुष्कर्म के आरोपी टांडा निवासी अक्षय सिंह की है जो एक दिन पहले ही बृहस्पतिवार को पकड़े जाने के बाद पुलिस अभिरक्षा में मुस्कुरा रहा है। सपा जिला महासचिव ने लिखा कि यह दो तस्वीर अंबेडकरनगर पुलिस के दो थानों की है। दोनों रेप के आरोपी हैं। दोनों की गिरफ्तारी का तरीका अलग-अलग है। एक गिरफ्तारी के बाद मुस्कुरा रहा है तो दूसरा रो रहा है। ऐसी दोहरी व्यवस्था क्यों है। उधर खबर है कि समाजवादी पार्टी इस मामले को चुनाव आयोग तक ले जाने की तैयारी में है। उसका कहना है कि टांडा में आरोपी ने सरकारी कार्यालय तहसील में आने वाली युवती को धोखा देकर दुष्कर्म किया था। उस पर ज्यादा सख्त कार्रवाई होनी चाहिए थी।
नोट-एसपी से फोन पर बात हुई है। उन्होंने थोड़ी देर बाद वर्जन देने को कहा है। इसलिए अलग फाइल में वर्जन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed