फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rapist sentenced to seven years

Ambedkar Nagar News: दुष्कर्मी को सात वर्ष की सजा

Tue, 16 Jul 2024 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 16 Jul 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rapist sentenced to seven years
अंबेडकरनगर। दुष्कर्म के दोषी को अपर जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार ने सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मामला दो वर्ष पहले अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का है। वादी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री को बलरामपुर जिले के देहरा जरवा निवासी बंटी उर्फ गुल्ली बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद युवती को बरामद करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। इन दिनों आरोपी जमानत पर रिहा चल रहा था।
विज्ञापन

एडीजीसी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अविवाहित युवती को अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इसी आधार पर केस में दुष्कर्म की भी धारा जोड़ी। अब इसी मामले में सुनवाई करते हुए अपर जनपद न्यायाधीश ने सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 17,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed