{"_id":"b4f1ef85c5367e01eb5ebdb51e55fd67","slug":"rape-to-teenager-cace-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 07 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
बसखारी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बसखारी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके घर में फैजाबाद के मुमताजनगर निवासी निवासी दो सगे भाई अखिलेश विश्वकर्मा व विमल कुमार किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन
गत 17 जुलाई की सायं वह घर पर नहीं थी, तभी उसकी अव्यस्यक पुत्री को घर में अकेले पाकर अखिलेश ने दुष्कर्म किया। उसके कमरे से चले जाने के बाद विमल ने भी दुष्कर्म की नीयत से उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। घटना से पहले इन दोनों ने उनके पति को नशीला पदार्थ खिला दिया था, जिससे वे बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन
आरोपियों द्वारा घटना के बाद पुत्री को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसलिए वह काफी डरी सहमी थी। बाद में उसने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थाने पहुंचकर यह तहरीर दी गई। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया है। एसओ नीरज राय ने बताया कि विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन