{"_id":"659ae08ffffc5c414106e86e","slug":"rape-of-teenage-girl-on-the-pretext-of-marriage-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-9075-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्रकरण में छानबीन शुरू कर दी है।
महरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अयोध्या जनपद के बीकापुर थाना निवासी युवक उसके गांव में जेसीबी मशीन चलाता है। आरोपी ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी ने कई बार आरोपी से शादी के लिए कहा लेकिन वह बार-बार बात को टालता रहा। परेशान होकर किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
बाद में आरोपी ने किशोरी व उसकी मां को धमकी दिया कि यदि वह कहीं शिकायत करेंगे तो जान से मार दिया जाएगा। शिकायतकर्ता ने पुलिस से प्रकरण में कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। (संवाद)