फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rape case

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म

Tue, 25 Feb 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Rape case
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईस्कूल की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुराचार व पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छात्रा सोमवार देर रात अपने घर में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी। आरोप के अनुसार इसी बीच आरोपी राशिद जमाल अचानक छात्रा के कमरे में घुस गया। आरोपी ने पूर्व में बनाए गए अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन

कहीं बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसी बीच छात्रा ने गुहार लगा दी। आवाज सुनकर पीड़िता की मां कमरे में पहुंच गई और आरोपी को पकड़ कर शोर मचाना शुरू कर दिया। गुहार पर ग्रामीणों को आते देख आरोपी पीड़िता की मां को धक्का देकर मौके से भाग खड़ा हुआ। हालांकि धक्का-मुक्की के बीच आरोपी का मोबाइल कमरे में ही गिर गया। ग्रामीणों ने आरोपी की खोजबीन भी की, लेकिन रात का समय होने के चलते उसे ढूंढ नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी परिजनों ने तत्काल पुलिस को दी। कुछ देर बाद पहुंची थाने की पुलिस ने घटना के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। साथ ही कमरे में छूटा आरोपी का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया। इस बीच छात्रा के चाचा ने आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। छात्रा के मुताबिक आरोपी ने एक वर्ष पूर्व उसका अश्लील वीडियो बना लिया था।

वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार उसके साथ दुराचार किया। घटना के चलते छात्रा की बोर्ड परीक्षा भी छूट गई। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुराचार व पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed