फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ran away after snatching 50 thousand from the groom's uncle

अम्बेडकरनगर: दूल्हे के चाचा से 50 हजार लेकर भागे

Wed, 15 Feb 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 15 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ran away after snatching 50 thousand from the groom's uncle
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव में द्वारपूजा के लिए जा रही बरात में शामिल दूल्हे के चाचा के हाथ से बदमाश ने 50 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया। इससे पहले बराती कुछ समझ पाते, बरात के आगे चल रही बाइक पर बैठकर बदमाश भाग निकला। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन




बुधवार कोतवाली क्षेत्र के लाभापार निवासी सर्वेश की बरात इसी कोतवाली क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव में गई थी। जलपान के बाद द्वारपूजा के लिए बरात घर की तरफ जाने लगी। डीजे पर बज रहे गीत पर युवक व अन्य लोग थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन





बताया जाता है कि जब बरात सड़क पर पहुंची तो इसी बीच बरात के साथ ही चल रहे एक युवक ने दूल्हे के चाचा नंदलाल के हाथ से रुपये से भरा बैग छीन लिया और भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




गुहार पर जब तक बराती कुछ समझ पाते, बरात के आगे-आगे चल रही बाइक पर युवक बैठ गया। इसके बाद दोनों युवक भाग निकले। जानकारी होते ही डॉयल 112 के साथ ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। घेराबंदी का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।




प्रभारी एसओ सैफुल्लाह अहमद ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। उधर घटना के बाद कुछ देर के लिए विवाह की खुशियों पर विराम तो लगा लेकिन बाद में सामान्य माहौल में वैवाहिक कार्यक्रम को निपटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed