{"_id":"6908ef15c5e394c6d90e5c80","slug":"ran-and-took-a-pledge-for-a-pollution-free-district-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-144665-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दौड़े और प्रदूषण-मुक्त जिले का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दौड़े और प्रदूषण-मुक्त जिले का लिया संकल्प
Mon, 03 Nov 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्लीन एयर, ग्रीन एयर मैराथन का आगाज सोमवार सुबह हुआ। शुभारंभ रघुराजी देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने किया। सुबह पांच बजे शुरू हुई इस मैराथन में एक हजार से अधिक लोगों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।
मैराथन की थीम पराली नहीं जलाएंगे, प्रदूषण से मुक्ति पाएंगे के साथ जनसमूह ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे पराली जलाने की प्रथा को रोकेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय किसानों और युवाओं के साथ संवाद सत्र भी हुआ, जिसमें प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन, सतत कृषि और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग पर विशेषज्ञों ने व्यावहारिक सुझाव दिए।
यादव चौराहे पर भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, विकाश निषाद, गुड्डन मिश्र, सोनू गुप्ता, दुर्गेश अग्रहरि सहित ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुष्पवर्षा किया।
विज्ञापन
जमालपुर चौराहे पर आयोजित समारोह में पूर्व सांसद रितेश पांडेय, ब्लाॅक प्रमुख जलालपुर त्रिभुवन नाथ, ब्लॉक प्रमुख भियांव गौरव सिंह तथा संकटा प्रसाद मिश्रा सहित अन्य ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल दौड़ना नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। अगला चरण 5 नवंबर को टांडा विधानसभा क्षेत्र में होगा।