Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ramnagar is yet to get the status of Nagar Panchayat

Ambedkar Nagar News: रामनगर को अब तक नहीं मिला नगर पंचायत का दर्जा

Mon, 10 Nov 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 10 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ramnagar is yet to get the status of Nagar Panchayat
आलापुर (अंबेडकरनगर)। मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ की ओर से रामनगर को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा किए जाने के बावजूद अब तक इस पर अमल न होने से स्थानीय लोगों में निराशा और नाराजगी व्याप्त है। कटेहरी विधानसभा उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणा पर जहां उस समय क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई थी, वहीं अब तक कार्रवाई न होने से लोगों में मायूसी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने करीब पांच माह पूर्व उपचुनाव प्रचार के दौरान रामनगर को नगर पंचायत घोषित करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद तहसील प्रशासन की ओर से रामनगर, अन्नापुर, मवुहर, मसेना मिर्जापुर, औरांव, आरिबपुर, भीटी, सरावां, सिपाह अशरफाबाद सहित दर्जनों गांवों को मिलाकर प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रस्ताव भेजे जाने के बाद से ही मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। पांच महीने बीत चुके हैं, लेकिन नगर पंचायत के गठन को लेकर शासन स्तर से अब तक कोई औपचारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई। पंचायत चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि इससे पहले नगर पंचायत की घोषणा हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रामनगर क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर पक्ष-विपक्ष दोनों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

घोषणा के बाद भी कार्रवाई न होना शासन की कार्यशैली पर सवाल

सूबे के मुखिया की ओर से बड़ी जनसभा में नगर पंचायत की घोषणा किए जाने के बावजूद पांच माह बाद भी कार्रवाई न होना अत्यंत चिंताजनक और सोचनीय है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद इतनी लंबी चुप्पी शासन की कार्यशैली को उजागर करती है। जनता सब कुछ देख और समझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- त्रिभुवन दत्त, विधायक, आलापुर
मुख्यमंत्री जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब रामनगर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की है तो वह अवश्य पूरी होगी। मुख्यमंत्री जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं। जनता को किसी भ्रम में रहने की आवश्यकता नहीं है, शीघ्र ही रामनगर नगर पंचायत के रूप में अपनी पहचान प्राप्त करेगा। यह विकास की नई दिशा का शुभ संकेत है। - अनीता कमल, पूर्व विधायक
जनता में असमंजस की स्थिति

मुख्यमंत्री की घोषणा से क्षेत्र की जनता बेहद उत्साहित थी, लेकिन अब लगातार हो रही देरी से असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है। रामनगर नगर पंचायत बनने से विकास की गति तेज होगी, इसलिए प्रशासन को चाहिए कि इस दिशा में शीघ्र और ठोस कदम उठाए जाएं। जनता को अब सकारात्मक परिणाम की प्रतीक्षा है। -माया अग्रहरि, अध्यक्ष, व्यापार मंडल
जल्द मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा
मुख्यमंत्री ने स्वयं रामनगर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की है, इसलिए जनता को किसी प्रकार का संदेह नहीं रखना चाहिए। वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर जनमानस की भावनाओं से अवगत कराएंगे। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही रामनगर और भीटी को नगर पंचायत का दर्जा मिलेगा और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी। - डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा


शासन की मांग पर प्रस्ताव तैयार कर भेजा जा चुका है। इस पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई चल रही है। आवश्यक कोरम पूरे होते ही रामनगर को नगर पंचायत का दर्जा मिल जाएगा। - सुभाष सिंह, एसडीएम आलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed