फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ramlila staging started with crown worship

Ambedkar Nagar News: मुकुट पूजन के साथ हुआ रामलीला मंचन का शुभारंभ

Tue, 23 Sep 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 23 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ramlila staging started with crown worship
बलरामपुर। श्रीश्री 108 सत्य प्रचारिणी रामलीला समिति की ओर से सोमवार की रात को मुकुट पूजन के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित मनीष पांडेय ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी के मुकुट का पूजन कराया।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन राम जन्म, नारद मोह और विश्वमोहिनी स्वयंवर की लीलाओं का मंचन कलाकारों द्वारा किया जाएगा। मंचन को भावपूर्ण और रोचक बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभव कराने के लिए मंच साज-सज्जा और ध्वनि व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। सीतापुर से आए कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे। समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा, डॉ. तुलसीश दुबे, कार्यवाहक महामंत्री रामप्यारे कश्यप, अजय मिश्रा, विजय कश्यप, भानु तिवारी, अंबरीश शुक्ला और कुंवर आनंद पांडेय सहित समिति के सभी पदाधिकारी व कलाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed