{"_id":"66ad1d28384ab2b961052dfe","slug":"rakhi-will-reach-safely-across-seven-seas-with-water-proof-envelope-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-119111-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: वाटर प्रूफ लिफाफे से सात समंदर पार पहुंचेगी सुरक्षित राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: वाटर प्रूफ लिफाफे से सात समंदर पार पहुंचेगी सुरक्षित राखी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राखी के पवित्र बंधन के पर्व में अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसी बहन जिनके भाई नौकरी, पढ़ाई, व्यापार या अन्य कारणों से घर से बाहर देश-विदेश में रह रहे हैं, उनके लिए भारतीय डाक विभाग ने वाटर प्रूफ लिफाफा तैयार किया है, ताकि भाइयों के पास राखी सुरक्षित पहुंचे सके।
रक्षाबंधन 19 अगस्त को है। प्रधान डाकघर अकबरपुर ने रक्षा बंधन में प्रत्येक भाईके पास सुरक्षित राखी पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाली है। इसके लिए जिले में पांच हजार वाटर प्रूफ लिफाफे आ गए हैं, ताकि पर्व पर स्वयं भाइयों के पास पहुंचने में असमर्थ बहनें डाक घर के जरिये राखी सुरक्षित ढंग से भेज सकें। सभी 31 उप डाकघरों में यह लिफाफे भेजे गए हैं। 21 पर 50-50 तथा 10 उप डाकघरोंं पर 30-30 लिफाफे भेजे गए हैं। इनकी कीमत महज 10 रुपये रखी गई है। उपडाक घरों में इसके लिए अलग काउंटर बने हैं।
सुरक्षित पहुंचेंगी राखियां
इस बार राखी भाइयों तक सुरक्षित पहुंचे इसके लिए विभाग ने नई जिम्मेदारी उठाई है। वाटर प्रूफ लिफाफे में रखकर राखियां विदेशों तक भेजी जा सकती हैं। उपडाक घर में अलग काउंटर बनाए गए हैं, ताकि बहनों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
नूतन सिंह, पोस्टमास्टर, प्रधानडाकघर