{"_id":"5807a7dd4f1c1bf36e703618","slug":"rajesultanpur-market-will-be-closed-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेसुल्तानपुर बाजार आज बंद रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेसुल्तानपुर बाजार आज बंद रहेगा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 19 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराना व्यवसाई व व्यापार मंडल महामंत्री की दुकान पर लूट के प्रयास के दौरान हुए गोलीकांड के मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी न होने से नाराज व्यापारियों ने 20 अक्तूबर को राजेसुल्तानपुर बाजार बंद करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि 14 अक्तूबर की देर शाम बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने बाजार स्थित व्यापारी नेता शैलेंद्र तिवारी की किराना की दुकान पर लूट के इरादे से कई राउंड फायर किए थे।
विज्ञापन
इसमें शैलेंद्र, उनके पुत्र भोलू व एक अन्य मुन्ना घायल हो गए थे। घटना के दूसरे दिन व्यापार मंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में बाजार व थाना परिसर धरना-प्रदर्शन हुआ था। एसडीएम व सीओ ने 48 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद व्यापारियों ने धरन्रा समाप्त कर दिया था।
विज्ञापन
इस बीच पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई समयावधि पूरा होने पर मंगलवार शाम व्यापार मंडल अध्यक्ष गंगाशंकर साहू के नेतृत्व में मुसाफिर सोनकर, सुल्तान अहमद, हरिशंकर मौर्य, मोहम्मद शाहिद, नरेंद्र सिंह व अभिषेक सिंह आदि ने थाने में थानाध्यक्ष से मुलाकात की। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस मामले का पर्दाफाश करने में गंभीरता नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन
इससे व्यापारियों में भय व्याप्त है तथा उनमें आक्रोश फैलता जा रहा है। व्यापारियों ने कहा कि यदि शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश नहीं किया गया, तो 20 अक्तूबर को एक बार फिर से बाजार बंद के साथ ही धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, एसओ ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।