फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rajdhani bus to Delhi will start running from today

Ambedkar Nagar News: आज से चलने लगेगी दिल्ली के िलए राजधानी बस

Sat, 03 Jun 2023 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 03 Jun 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Rajdhani bus to Delhi will start running from today
अकबरपुर डिपो के बेड़े में शामिल हुईं तीन नई बस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। दिल्ली तक की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अकबरपुर डिपो के बेड़े में राजधानी सेवा की तीन नई बस शनिवार को शामिल हुईं। यह तीनों बस अकबरपुर से मऊ व मऊ से अकबरपुर होते हुए दिल्ली जाएगी। इन बसों का किराया सामान्य बस के किराए से 10 प्रतिशत अधिक होगा। रविवार से संबंधित बसों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
यात्री सुविधाओं के लिए अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में बसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बीच शनिवार को तीन नई बसें बेड़े में शामिल हो गईं। इससे बसों की संख्या बढ़कर 56 हो गई। यह तीनों बसेेंं दिल्ली के लिए चलेंगी। ऐसे में दिल्ली के लिए आवागमन करने वाली बसों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
विज्ञापन

एआरएम वीएन तिवारी ने बताया कि शनिवार को जो तीन नई बसें उपलब्ध हुई हैं यह बसें अकबरपुर से पहले मऊ जाएंगी। इसके बाद यात्रियों को मऊ से लेकर अकबरपुर होते हुए दिल्ली जाएंगी। बताया कि रविवार से संबंधित बस का संचालन शुरू हो जाएगा। इन बसों का किराया सामान्य बसों के किराए से 10 प्रतिशत अधिक होगा। कारण यह कि यह बसेंं सिर्फ जनपद मुख्यालय के बस स्टेशन पर ही रुकेंगी। बीच में कहीं ठहराव नहीं होगा। बताया कि सामान्य बस से अकबरपुर से दिल्ली तक का किराया 1086 रुपये है लेकिन नई बसों का किराया 1195 होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed