फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rain in the morning, bright sunshine in the afternoon, humidity increased

Ambedkar Nagar News: भोर में बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप, बढ़ी उमस

Sun, 22 Jun 2025 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Rain in the morning, bright sunshine in the afternoon, humidity increased
रविवार सुबह मौसम ठंडा रहने पर पार्क में लुत्फ उठाते बच्चे।संवाद
अंबेडकरनगर। रविवार की भोर बारिश से मौसम सुहाना हो गया। कुछ समय के लिए गर्मी से राहत महसूस की गई। पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही भी देखी गई। बच्चों ने मैदानों में खेल का आनंद लिया, लेकिन यह राहत कुछ समय के लिए ही रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप तीव्र होती गईं और वातावरण में उमस बढ़ गई। दिनभर मौसम में बादलों और धूप के बीच उठा-पटक का सिलसिला बना रहा, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही है। इस बीच धान की रोपाई की तैयारियों में जुटे किसान भी असमंजस में हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर शहर में सुबह करीब चार बजे से करीब एक घंटे तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हुई। वहीं बारिश रुकने के बाद उमस ने परेशान करना शुरू कर दिया था। भीटी क्षेत्र में सुबह से तेज धूप रही। दोपहर करीब एक बजे हल्की बौछार हुई, लेकिन इसका खास असर नहीं हुआ। विद्युतनगर क्षेत्र में भोर में हल्की बारिश हुई। आसमान साफ होते ही तेज धूप निकली। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में सुबह बूंदाबांदी के बाद मौसम ने रुख बदला और दोपहर में तेज धूप छा गई। जलालपुर क्षेत्र में शुरुआती बारिश के बाद दिन चढ़ते ही तेज धूप निकली, जिससे गर्मी का प्रभाव बढ़ गया। मौसम के उतार चढ़ाव के बीच दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता का स्तर 66 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

बारिश के इंतजार में किसान





खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान की रोपाई के लिए आवश्यक जलस्तर अब तक नहीं बन सका है। पर्याप्त बारिश न होने से अधिकांश खेतों में नमी की कमी है, इससे रोपाई का कार्य रुका हुआ है। कुछ कृषकों ने निजी साधनों से पानी की व्यवस्था कर खेतों में रोपाई शुरू कर दी है, परंतु बड़ी संख्या में किसान अब भी अच्छी बारिश की प्रतीक्षा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed