फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   rail track sinkedin water

पटरी के नीचे भरा रहता पानी

Sat, 20 Jun 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Sat, 20 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन

कटेहरी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित है निनामपुर रेलवे क्रॉसिंग। बताते चलें कि कटेहरी बाजार से निनामपुर होकर रोज काफी ग्रामीण और स्कूली बच्चे आवागमन करते हैं। निनामपुर के पास रेलवे लाइन पड़ती है। काफी व्यस्ततम माने जाने वाली इस मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक पुल बना है। वाहन इसी पुल के नीचे से गुजरते हैं।

विज्ञापन


साइकिल व पदयात्री रेल लाइन के ऊपर से गुजरते हैं। पुल नीचा होने व बगल में नाला होने के कारण अक्सर वहां जलभराव रहता है। इससे ज्यादातर समय दो पहिया वाहन चालक भी अपनी जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर ही आवागमन करते हैं।
विज्ञापन


प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं भी कटेहरी बाजार स्थित स्कूलों आते जाते हैं। इस रेलवे क्रॉसिंग पर क्षेत्र के लोग लंबे समय से फाटक लगवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन रेल विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल विभाग की मनमानी की हद यह कि क्रासिंग पर फाटक लगाने की बजाए पटरी के एक तरफ जेसीबी मशीन से गड्डा खुदवा दिया है। इस बीच इन दिनों पुल के नीचे बारिश के चलते जलभराव हो गया है। इससे राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेल विभाग की इस मनमानी पर ग्रामीणों में आक्रोश है।


क्षेत्र के लालता प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, विश्वनाथ वर्मा, अजय कुमार आदि का कहना है कि इस वर्ग से अशरफपुर बरवां तक के राहगीर इधर से गुजरते हैं। निनामपुर, प्रतापपुर, जरुखा, इमिलिया, यरकी, मरथुआ सरैया, बरवां, संग्रामपुर सहित दो दर्जन से अधिक गांव शामिल हैं। रेल विभाग जिस तरह से मनमानी कर रहा है, वह अनुचित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed