{"_id":"57fa89464f1c1bc16028e394","slug":"raids-to-curb-adulteration-14-samples-filled","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट रोकने को पड़े छापे, 14 नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट रोकने को पड़े छापे, 14 नमूने भरे
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
cake
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र व दशहरा पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर नियंत्रण के लिए डीएम के निर्देश पर खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। मिल्क केक, मिल्क रस, कलाकंद व दूध के कुल 14 नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। टीम की छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल रहा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि किसी भी पर्व से पहले जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री में तेजी आ जाती है। इससे एक तरफ जहां उपभोक्ताओं को आर्थिक चपत लगती है, वहीं उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर बीते दिन खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बाजारों में ताबड़तोड़ छापेमारी की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टीम ने संघतिया स्थित आलोक कुमार की मिठाई की दुकान पर छापा मारा जहां मिलावट के संदेह में मिल्क रस का नमूना लिया गया। इसके अलावा शहजादपुर चौक स्थित अख्तर रसूल की किराना की दुकान से काला नमक, संघतिया स्थित वीरेंद्र कुमार की मिठाई की दुकान से मिल्क केक का नमूना लिया गया।
जहांगीरगंज बाजार स्थित राधेश्याम की किराना की दुकान से मूंगफली तो मसेना मिर्जापुर स्थित विजयशंकर की किराना की दुकान से साबूदाना का नमूना लिया गया। बताया कि जलालपुर के नगपुर से दूधिया कल्लू से दूध का, नगपुर बाजार स्थित अनुज कुमार की मिठाई की दुकान से कलाकंद, पटेलनगर तिराहा के निकट से रामगुनी दूधिया से दूध का नमूना भरा।
बेवाना बाजार से मनोज कुमार की फल की दुकान से केला, अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र से दूधिया इंद्रेश यादव से दूध, लोरपुर क्षेत्र से दूधिया जियालाल से दूध, टांडा के हयातगंज स्थित मनोहरलाल की किराना की दुकान से आटा का नमूना भरा।
टांडा के मखदूमपुर स्थित अयोध्याप्रसाद की किराना की दुकान से सूजी व खैरपुर बाजार स्थित बृजेश गुप्ता की किराना की दुकान से अरहर की दाल का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को बाद में जांच के लिए भेज दिया गया। बताया कि छापेमारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।