फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Raid on egg shops

अंडे की पांच दुकानों पर छापे, नमूने जांच को भेजे

Thu, 17 Aug 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Aug 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन

नकली अण्डों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने अकबरपुर, जलालपुर व बसखारी क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान संदेह के आधार पर पांच दुकानों से अंडों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


गत दिवस लखनऊ के एक व्यक्ति को अंडे में प्लास्टिक पदार्थ मिला था। उसने हाईकोर्ट में संबंधित दुकानदार के विरुद्ध वाद दायर करने के साथ शासन से भी शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर आयुक्त (प्रवर्तन) एवं खाद्य सुरक्षा आरए मौर्य ने जिलाधिकारियों को अभियान चलाकर ऐसे अण्डों की बिक्री पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर गुरुवार को एफएसडीए की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने अकबरपुर नगर में दोस्तपुर रोड स्थित मोहम्मद अंसारी के अनम एग स्टोर पर छापा मारा। संदेह के आधार पर अंडे का नमूना लिया। टीम ने मोहम्मद अंसार के ही बसखारी बाजार स्थित अनम एग स्टोर पर भी छापा मारकर अंडे का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शहजादपुर सब्जी मण्डी स्थित शब्बीर अली के अली एग स्टोर, बसखारी बाजार स्थित दिनेश कुमार के दिनेश एग स्टोर, जलालपुर बाजार स्थित मोहम्मद शाहिद व मिस्बाहुल हसन की अंडे की दुकान पर छापा मारा। इन सभी दुकानों से मिलावट के संदेह में अंडे का नमूना लिया गया। मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद पाण्डेय ने बताया कि शासन के निर्देश अंडों की थोक दुकानों पर छापेमारी अभियान शुरू किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed