{"_id":"57d05b164f1c1b7f2f319314","slug":"rahul-will-night-halt-now-after-cot-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाट सम्मेलन के बाद अब रात्रि विश्राम भी करेंगे राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाट सम्मेलन के बाद अब रात्रि विश्राम भी करेंगे राहुल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाट सम्मेलन में 9 सितंबर को भाग लेने आ रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी अब जिले में रात्रि विश्राम भी करेंगे। सम्मेलन के अलावा वे विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह शरीफ व शिवबाबा में माथा भी टेकेंगे। इस बीच राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए एसपीजी टीम जिले में पहुंच गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि देवरिया से किसान महायात्रा लेकर दिल्ली के लिए निकले सांसद राहुल गांधी 9 सितंबर को अंबेडकरनगर पहुंच रहे हैं। वे यहां पवित्र शिवबाबा मैदान में किसानों के साथ खाट सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यक्रम का मुद्दा कर्जा माफ, बिजली हाफ तथा समर्थन मूल्य का दो हिसाब रखा गया है।
विज्ञापन
किसानों के साथ होने वाले इस सम्मेलन में अधिकाधिक किसानों की उपस्थिति तय करने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशांत किशोर की टीम के सदस्यों ने भी अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। इस बीच दौरे के मद्देनजर बुधवार को ही एसपीजी टीम अंबेडकरनगर पहुंच गई।
विज्ञापन
टीम के सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल से लेकर अन्य स्थानों का जायजा लिया और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आवश्यक विचार- विमर्श भी किया। इस बीच एक संशोधन के तहत अब तय हुआ है कि खाट सम्मेलन के बाद राहुल गांधी यहां 9 सितंबर को रात्रि विश्राम भी करेंगे।
इससे पहले वे अंबेडकरनगर से होकर जौनपुर में रात्रि विश्राम करने वाले थे। अब उनके यहां रात्रि विश्राम को देखते हुए एनटीपीसी व अकबरपुर सर्किट हाउस में कक्ष आरक्षित करा दिया गया है। हालांकि उनका रात्रि विश्राम एनटीपीसी में ही होना है।
यह भी तय हुआ है कि शिवबाबा के उपरांत सांसद राहुल गांधी विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह शरीफ पहुंचकर माथा भी टेकेंगे। वे सड़क मार्ग से अकबरपुर व बरियावन होते हुए किछौछा पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे एनटीपीसी जाएंगे। सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि रात्रि विश्राम के मद्देनजर सुरक्षा का इंतजाम किया जा रहा है।