{"_id":"6517111d9e597c0ea4049179","slug":"racing-competition-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-3992-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 50 मीटर दौड़ में सौरभ व 100 मीटर में विनोद अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 50 मीटर दौड़ में सौरभ व 100 मीटर में विनोद अव्वल
Fri, 29 Sep 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किछौछा में किया गया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विनोद व 200 मीटर बालिका वर्ग में सिद्धि ने बाजी मारी। कबड्डी प्रतियोगिता किछौछा की टीम ने जीती।
खेल शिक्षक सुधीर चतुर्वेदी ने बताया कि बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सौरभ ने प्रथम स्थान हासिल किया। दिव्यांशु दूसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग की 100 मीटर में विनोद ने अभिषेक को पीछे छोड़ा। 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में विनोद ने जीत दर्ज की। 400 मीटर दौड़ में चिरंजीव ने बाजी मारी।
बालिका वर्ग में 200 मीटर की दौड़ में सिद्धि अव्वल रहीं। कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट किछौैछा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय गोला की टीम को पराजित किया। डिस्कस थ्रो में कम्पोजिट विद्यालय किछौछा को जीत मिली। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी केके सिंह ने किया।
विज्ञापन
उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। इससे उनकी प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है। इस दौरान अनिरुद्ध वर्मा, रसूल अहमद, राकेश, लालमन यादव, प्रभावती, संतोष यादव, सत्येंद्र पांडेय, मुस्कान, मूलचंद आदि मौजूद रहे।