फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   PWD is getting the road constructed, Jal Nigam is getting damaged

Ambedkar Nagar News: पीडब्ल्यूडी बनवा रहा सड़क, जलनिगम कर रहा क्षतिग्रस्त

Sun, 04 Jun 2023 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
PWD is getting the road constructed, Jal Nigam is getting damaged
अंबेडकरनगर। जिले की दो प्रमुख सड़कों का पीडब्ल्यूडी एक तरफ निर्माण करा रहा है, वहीं दूसरी तरफ जलनिगम उनकी खोदाई कर क्षतिग्रस्त कर दे रहा है। यह हाल है एक अरब की लागत से निर्माणाधीन अकबरपुर-इल्तिफातगंज व भीटी-महरुआ-दोस्तपुर मार्ग का। अब इसे लेकर पीडब्ल्यूडी ने जलनिगम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पाइपलाइन डालने में जल निगम की मनमानी ने सभी छोटी बड़ी सड़कों को नुकसान पहुंचाया है। कई जगह गड्ढे हो जाने से हादसे की स्थिति बन गई है। इसके बावजूद इसे लेकर जल निगम अपने रवैये में कोई सुधार नहीं कर रहा। अब जल निगम की मनमानी का शिकार दो प्रमुख मार्ग हुए हैं। इसमें अकबरपुर से इल्तिफातगंज तक की सड़क शामिल है। निर्माण मौजूदा समय में लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। 44 करोड़ रुपये से 19 किमी. लंबे मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स को सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार भीटी महरुआ होते हुए दोस्तपुर तक 27.25 किमी. लंबी सड़क का निर्माण 51.54 करोड़ रुपये की लागत से प्रगति पर है लेकिन जल निगम द्वारा पाइप लाइन मनमाने ढंग से पाइप डालने के चलते सड़क कई जगह प्रभावित हुई है। पीडब्लूडी कार्यालय ने जलनिगम कार्यालय को पत्र लिखकर कहा है कि सड़क से सटाकर गड्ढा न खोदा जाए। इससे नवनिर्मित सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर से भेजा जाएगा पत्र
दोनों प्रमुख मार्गों को नुकसान न पहुंचे इसलिए जलनिगम को फिर से पत्र भेजा जाएगा। कार्य के दौरान सड़कों के निर्माण का भी ध्यान रखना होगा। - सौरभ सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed