फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   purchasing of paddy

धान खरीद में आएगी तेजी, केंद्रों की संख्या बढ़कर हुई 94

Fri, 06 Dec 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
purchasing of paddy
अंबेडकरनगर। धान खरीद के कार्य में तेजी आए, इसके लिए क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 94 कर दी गई है। अब तक छह एजेंसियों के 87 क्रय केंद्रों पर धान खरीद का कार्य चल रहा था। इस बीच जिन सात नए केंद्रों की स्थापना की गई है, उस पर शुक्रवार से खरीद का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

सात नए केंद्रों की स्थापना से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में धान खरीद के कार्य में तेजी आने की संभावना है।
गौरतलब है कि गत 1 नवंबर से प्रारंभ हुए धान खरीद के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 6 एजेंसियों के 87 केंद्र स्थापित किए गए थे। 1 लाख 32 हजार 600 मीट्रिक टन धान खरीद के लक्ष्य की पूर्ति के लिए एजेंसियों के प्रबंधकों व केंद्र प्रभारियों को समय समय पर हुई बैठकों में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने तमाम निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद धान खरीद का कार्य गति नहीं पकड़ रहा है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नवंबर माह में मात्र 7 प्रतिशत धान की ही खरीद हो सकी थी। इसका मुख्य कारण क्रय केंद्र प्रभारियों की मनमानी बन रही थी। दरअसल अक्सर धान की गुणवत्ता दोयम दर्जे की बताकर उन्हें वापस कर दिया जाता है। इसी के चलते धान खरीद का कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच धान खरीद के कार्य में गति आए, इसके लिए बीते दिनों जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर खाद्य एवं विपणन विभाग ने सात नए केंद्र की स्थापना कर दी। इसमे ताराखुर्द में पीसीएफ, मरहरा में पीसीयू, पंजीकृत सहकारियों समितियों के पांच टांडा में एक, कटेहरी में एक, अकबरपुर में एक व जलालपुर में पखनपुर व बड़ेपुर में स्थापित किया गया।
इन केंद्रों पर शुक्रवार से धान खरीद का कार्य शुरू भी कर दिया गया। सात नए केंद्रों के संचालन से उम्मीद की जा रही है कि आगामी दिनों में धान खरीद का कार्य गति पकड़ सकेगा।

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अजित प्रताप सिंह ने बताया कि बीते दिनों ही सात नए केंद्र स्थापित किए गए थे। शुक्रवार से संबंधित केंद्रों पर खरीददारी का कार्य शुरू कर दिया गया है। सात नए केंद्र के संचालन के बाद अब जिले में 6 एजेंसियों के 94 केंद्रों पर धान की बिक्री किसान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed