{"_id":"5f9eec5c8ebc3e9bb925a133","slug":"purchased-sales-system-explained-to-contractors-ambedkar-nagar-news-lko548142897","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदाकारों को समझाया क्रय विक्रय प्रणाली की तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदाकारों को समझाया क्रय विक्रय प्रणाली की तकनीक
विज्ञापन
विद्युतनगर। एनटीपीसी टांडा स्थित कर्मचारी विकास केंद्र पर बीते दिन सतर्कता विभाग के संयोजन में संविदाकार सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें वेंडरों को क्रय विक्रय प्रणाली से अवगत कराया गया। संविदा एजेंसियों के सुझाव प्राप्त करने के साथ ही व्यवसाय के दौरान आने वाली कठिनाइयों पर विचार-विमर्श भी किया गया। संविदाकारों द्वारा व्यवसाय से संबंधित उठाए गए कई सवालों का एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा जवाब दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्युत गृह के मुख्य महाप्रबंधक केएस राव ने किया। उन्होंने संविदाकारों को क्रय विक्रय प्रणाली के बारे में जानकारी दी। इस दौरान खरीद व आपूर्ति प्रक्रिया में सतत सुधार पर विचार-विमर्श के साथ ही व्यवसायिक एजेंसियों के अधिकारियों व प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय संवाद कायम करते हुए संविदा एजेंसियों के सुझाव प्राप्त किए। इसके साथ ही उनके सुझावों एवं व्यवसाय के दौरान आने वाली कठिनाइयों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर संविदाकारों ने व्यवसाय से संबंधित कई सवाल उठाए, जिसका एनटीपीसी टांडा प्रबंधन द्वारा सुचारु रूप से जवाब दिया गया। इसके पूर्व उप महाप्रबंधक सतर्कता मदन कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण एसके सिंह, महाप्रबंधक परियोजना जेएस अहलावत, अपर महाप्रबंधक संविदा एवं सामग्री संजय खताल जांबले एवं राजीव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।