फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Purchase stalled due to lack of sacks

Ambedkar Nagar News: बोरे के अभाव में खरीद ठप तो कहीं तौल का इंतजार

Sat, 02 Dec 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 02 Dec 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Purchase stalled due to lack of sacks
बसखारी ​स्थित क्रय केंद्र पर तौल के लिए खड़ी धान लदी ट्रालियां। -संवाद
क्रय केंद्रों पर धान बिक्री में किसानों को छूट रहा पसीना
विज्ञापन

बसखारी विकास खंड क्षेत्र के क्रय केंद्रों का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सुलेमपुर (अंबेडकरनगर)। विकास खंड क्षेत्र बसखारी के क्रय केंद्रों पर किसानोंं को धान बिक्री करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। दौलतपुर हाजलपट्टी साधन सहकारी समिति पर बोरे के अभाव में दो दिन से धान की खरीद ठप है। इसके अलावा तीन अन्य केंद्रों पर खरीदे गए धान की उठान न होने से खरीद कार्य शिथिल पड़ गया है। इसके चलते किसानों को तौल के लिए दो से तीन दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है।
शनिवार को दौलतपुर हाजलपट्टी क्रय केंद्र पर टीम पहुंची तो यहां सचिव हरिनाथ चौधरी मौजूद नहीं थे। दूरभाष पर हुई वार्ता में बताया कि 16 किसानों का अब तक 750 क्विंटल धान खरीदा गया है। बोरा न होने के चलते दो दिन से खरीद नहीं हो पा रही है। यहां मिले किसान दुलदुल वर्मा, दीपू वर्मा, रमेश चंद्र गुप्त व लोटनराम ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी खरीद में मनमानी कर रहे हैं। वे अक्सर गायब रहते हैं, जिससे किसान मायूस होकर लौट रहे हैं। हालांकि केंद्र प्रभारी ने कहा कि वे नियमित रूप से मौजूद रहते हैं। राजकीय काम से ही बाहर जाते हैं।
विज्ञापन

बसखारी में संचालित यूपीएसएस के क्रय केंद्र पर मौजूद प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 96 किसानों का 5 हजार 44 क्विंटल कुंतल धान खरीदा गया है। परिसर में धान लदी चार ट्राॅलियां खड़ी थीं। साधन सहकारी समिति बसखारी के प्रभारी सुरेंद्र वर्मा प्रभारी ने बताया कि अब तक ढाई हजार क्विंटल धान की खरीद की गई है। बसखारी संघ की क्रय केंद्र प्रभारी नीलम गुप्ता ने बताया कि 45 किसानों को अब तक 2011 क्विंटल धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समितियों पर मिले किसानों ने बताया कि वे लोग दो से तीन दिन से यहां खड़े हैं। धान तौल काफी धीमी गति से हो रही है। क्रय केंद्र प्रभारियों ने बताया कि धान की उठान न होने से काफी मुश्किल हो रही है।


कराए जा रहे प्रबंध
बोरे की उपलब्धता हो रही है। केंद्रों के गोदामों को खाली कराने पर भी जोर है। किसानों के धान की खरीद प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। तेजी से खरीद सुनिश्चित होगी।
-विनीता मिश्रा, डिप्टी आरएमओ

बसखारी स्थित क्रय केंद्र पर तौल के लिए खड़ी धान लदी ट्रालियां।  -संवाद

बसखारी स्थित क्रय केंद्र पर तौल के लिए खड़ी धान लदी ट्रालियां। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed