फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pulse polio campaign today after nine months

Ambedkar Nagar News: नौ महीने बाद पल्स पोलिया अभियान आज

Sat, 27 May 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 27 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Pulse polio campaign today after nine months
1752 बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी खुराक
विज्ञापन

संंवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। लगभग नौ माह बाद रविवार को जिले के 1752 बूथों पर अभियान चलाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। लगभग सवा तीन लाख बच्चों को खुराक देने के लिए सोमवार को ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं। इस बीच अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को अकबरपुर नगर में जागरूकता रैली निकली। इसमें लोगों से अपील की गई कि अपने बच्चों को संबंधित बूथ पर ले जाकर खुराक जरूर दिलाएं।
सितंबर 2022 के बाद से पल्स पोलियो अभियान नहीं चला था। बीते दिनों ही शासन ने एक बार फिर से अभियान प्रारंभ करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में 28 मई रविवार को 1752 बूथों पर विशेष अभियान चलेगा। सीएमओ कार्यालय के अनुसार तीन लाख 22 हजार 665 बच्चों को पोलियो की खुराक दिए जाने का लक्ष्य है। इसके लिए तीन लाख 20 हजार 839 खुराक जिले को उपलब्ध हो चुकी है।
विज्ञापन

अभियान को सफल बनाने के लिए 63 ट्रांजिट टीम, 17 मोबाइल टीम, स्वास्थ्य विभाग के 334, शिक्षा विभाग के 812 व आईसीडीएम के 1358 कर्मी, 2041 आशा बहू तथा 766 एनजीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान के दौरान छूटे बच्चों को 29 मई से दो जून तक विशेष अभियान चलेगा। इसके लिए 689 टीमों का गठन किया गया है। इसमें 279 स्वास्थ्य विभाग, 745 आईसीडीएस, 1043 आशा की ड्यूटी लगाई गई है। उधर सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकली गई जागरूकता रैली
रविवार को चलने वाले पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए एक दिन पहले शनिवार को अकबरपुर नगर में जागरूकता रैली निकली। सीएमओ कार्यालय से निकलने वाली जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि देश को पोलियो जैसी बीमारी से मुक्त करने को ले के लिए पांच वर्ष तक के बच्चों को बूथ पर ले जाकर खुराक अवश्य दिलाएं। रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मचारियों ने इस बीच जगह जगह रुककर लोगों को पोलियो के प्रति जागरूक किया। रैली सीएमओ कार्यालय से निकलकर पटेलनगर तिराहा, बस स्टेशन, पुराने तहसील तिराहा, शहजादपुर चौक, दोस्तपुर चौराहा, नई सड़क होते हुए सीएमओ कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed