फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Public places and offices were sanitized

सार्वजनिक स्थलों व कार्यालयों को किया सैनिटाइज

Wed, 28 Apr 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Public places and offices were sanitized
अंबेडकरनगर। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए जिले में सैनिटाइजेशन अभियान लगातार जारी है। बुधवार को भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग पूरे दिन सैनिटाइजेशन किया गया। फायर ब्रिगेड व सफाई कर्मियों की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर सार्वजनिक स्थानों के साथ ही सरकारी कार्यालयों को भी सैनिटाइज किया। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए समय-समय पर अपने घर को सैनिटाइज करते रहें।
विज्ञापन

जिले में तेजी से बढ़ते कोरोना को देखते हुए सैनिटाइजेशन अभियान भी जारी है। प्रतिदिन फायर ब्रिगेड व सफाई कर्मियों की टीमों द्वारा वृहद अभियान चलाकर न सिर्फ सार्वजनिक स्थलों, बल्कि सरकारी कार्यालयों को सैनिटाइज किया जा रहा है। यह क्रम बुधवार को भी जारी रहा। अग्रिशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम ने जिला मुख्यालय पर शहजादपुर, पटेलनगर तिराहा, दोस्तपुर तिराहा, मालीपुर चौराहा, शहजादपुर चौक, नई सड़क, बस व रेलवे स्टेशन क्षेत्र, अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर अभियान चलाकर सड़कों के अलावा घरों व दुकानों के बाहरी भाग को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन

इसके अलावा सफाई कर्मियों ने जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट, अकबरपुर विकास खंड कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, अकबरपुर तहसील, कृषि भवन, अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के अलावा टांडा, भीटी, आलापुर व जलालपुर स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अभियान चलाकर सैनिटाइज किया। इस दौरान आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा गया कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए अत्यंत एहतियात की जरूरत है। अपने घरों को समय-समय पर सैनिटाइज करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed