फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Public Durga Utsav begins with Shashthi Puja

Ambedkar Nagar News: षष्ठी पूजा से सार्वजनिन दुर्गोत्सव का शुभारंभ

Sun, 28 Sep 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 28 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Public Durga Utsav begins with Shashthi Puja
सीतापुर। शहर के आंख अस्पताल परिसर में श्रीश्री सार्वजनिन दुर्गोत्सव में रविवार को षष्ठी पूजा के साथ पांच दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ हो गया। इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव का 50वां साल है। 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित दुर्गोत्सव में केदारनाथ मंदिर के स्वरूप का पंडाल सजाया गया है। यह पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक आनंद ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके उपरांत समिति के अध्यक्ष एनएन चटर्जी, उपाध्यक्ष संजीव दास, विश्वजीत पोले, महासचिव रंजीत दास, महासचिव पंकज मुखर्जी, सहायक महासचिव आकाश राय ने पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से पधारे पुरोहित दुर्गा पदों चक्रवर्ती ने प्रात: काल कलश स्थापित कर मंत्रोच्चारण, शंख, घंटा व ढाक की मधुर ध्वनि के साथ षष्ठी पूजा संपन्न कराई। देवी की प्रतिमा को धनुष बाण, चक्र अदि अस्त्र धारण कराए गए। इस अवसर पर रंजीत दास, संजीव दास, वंदना राय, इला दत्ता, आकाश राय, विश्वजीत पोले, पंकज मुखर्जी, प्रदीप राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed