फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Public court handled 449 cases

लोक अदालत में 449 मामले निपटे

Sat, 09 Apr 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 09 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Public court handled 449 cases
कोर्ट - फोटो : demo pics

जिला एवं सत्र न्यायालय में शनिवार को हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में 449  वादों का निस्तारण किया गया, वहीं 927 लोगों को लाभान्वित किया गया। सवा दो लाख रुपए    अर्थदंड लगाने के साथ ही मौके पर उसकी वसूली भी की गई।

विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हुई मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का शुुुुभारंभ अपर जनपद न्यायधीश शंकरलाल ने किया। बाद में कुल 31 अदालतें लगाई गईं। अपर जनपद न्यायाधीश राजीव कुमार ने एक सिविल वाद का निपटारा किया।
विज्ञापन


प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश बुद्घिसागर मिश्र ने पांच वैवाहिक व चार भरण पोषण मामले निपटाए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेेश नरायण मणि त्रिपाठी ने 114 फौजदारी मामलों का निपटारा करते हुए 31 हजार पांच रुपए का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल जज सीनियर डिवीजन महेशचन्द्र वर्मा ने दीवानी के दो तथा उत्तराधिकार के नौ मामले निपटाए। उन्होंने 31 लाख 65 हजार 782 रुपए का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र भी निर्गत किया।

 सिविल जज सीनियर डिवीजन त्वरित कुलदीप कुमार ने एक दीवानी व दो उत्तराधिकार मामले निपटाते हुए एक लाख 14 हजार 273 रुपए का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र निर्गत किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन विकास सिंह ने एक दीवानी तथा 16 फौजदारी मामलों का निपटारा करते हुए 200 रुपए का अर्थदंड लगाया।

अपर जिलाधिकारी रामसूरत पाण्डेय ने दो स्टांप वाद का निपटारा करते हुए एक लाख 62 हजार 570 तथा खाद्य सुरक्षा के पांच मामलों का निपटारा करते हुए 35 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया। लोक अदालत में कुल 449 मामलों का निस्तारण कर दो लाख 28 हजार 775 रुपए का अर्थदंड लगाया गया।


इसमें राजस्व न्यायालयों ने 202 मामलों का निपटारा किया। लोक अदालत से कुल 927 लोग लाभान्वित हुए। इसमें अनुसूचित जाति के 234, पिछड़ी जाति के 285, जनजाति के तीन, अल्पसंख्यक वर्ग के 117 तथा सामान्य वर्ग के 288 लोगों को लाभ मिला।

लोक अदालत में फास्ट ट्रैक के जज विनोद कुमार जायसवाल के अलावा न्यायिक कर्मचारी वशिष्ठ कुमार मिश्र, पंकज नायक व गिरिजा वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed