फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   protest for Electricity , water, fertilizer

बिजली, पानी, खाद के लिए प्रदर्शन

Sun, 05 Jul 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Sun, 05 Jul 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
कहा गया कि मौजूदा समय में किसान विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर चीनी मिल द्वारा की जा रही हीलाहवाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही भुगतान नहीं किया गया, तो चीनी मिल के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

 
जिलाध्यक्ष हजारीलाल ने कहा कि जिले के किसान खाद, पानी व विद्युत संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। माइनरों में पानी नहीं है, जिससे उनके समक्ष सिंचाई का संकट पैदा हो गया है। साधन संपन्न किसान तो किसी प्रकार सिंचाई कर लेते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के समक्ष इसे लेकर समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन


नतीजतन एक तरफ जहां धान की बेरन लगाने के लिए खेत नहीं तैयार हो पा रहा है, वहीं जिन्होंने रोपाई कर दी है, वे सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इतना ही नहीं, धान के बीज व खाद के लिए भी उन्हें भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि तमाम गन्ना किसानों का बकाया भुगतान भी अब तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे भुगतान के लिए लगातार चीनी मिल का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। इससे किसानों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र बकाया भुगतान नहीं हुआ, तो चीनी मिल के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान नौशाद अली, रणजीत तिवारी, स्वामीनाथ, रामकृष्ण, दयाशंकर, रामजनम, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed