{"_id":"5fa43f148ebc3e9bb02fec3a","slug":"protest-ambedkar-nagar-news-lko54880299","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनकरों ने कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन कर मांगी फ्लैट रेट पर बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनकरों ने कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन कर मांगी फ्लैट रेट पर बिजली
विज्ञापन
फोटो-13, अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे बुनकर।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। फ्लैट रेट योजना को स्थायी रूप से बहाल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश बुनकर सभा अध्यक्ष हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी के नेतृत्व में बुनकरों ने कलेक्ट्रेट के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि फ्लैट रेट योजना को स्थायी रूप से लागू करने को लेकर सरकार की नीति साफ नहीं दिख रही। फौरी तौर पर राहत प्रदान करने से बुनकरों का भला होने वाला नहीं है। सरकार को चाहिए कि वे बुनकरों की बेहतरी सुनिश्चित करने के साथ बुनकर उद्योग को जीवंत रखने की दिशा में सकारात्मक निर्णय करते हुए फ्लैट रेट योजना को बहाल करे।
गौरतलब है कि फ्लैट रेट योजना को स्थायी रूप से लागू करने के लिए जनपद के बुनकर लंबे समय से संघर्षरत हैं। उनका कहना है कि उनका व्यवसाय तभी बढ़ सकता है, जब सरकार बुनकरों के हित को देखते हुए फ्लैट रेट योजना को पूर्व की तरह बहाल कर दें। हालांकि, बीते दिनों बुनकर नेताओं के तमाम प्रयासों के बावजूद सरकार ने फौरी तौर पर राहत देते हुए मूल्य वृद्धि कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया था।
बुनकरों ने इसे महज छलावा करार देते हुए फ्लैट रेट योजना को स्थायी रूप से बहाल करने की मांग पर डट गए। बीते दिनों आंदोलन को धार देने के लिए बुनकरों ने बीते 15 अक्तूबर से पावरलूम का संचालन भी ठप कर दिया। इस बीच शुक्रवार को करीब 22 दिन के आंदोलन के बाद शासन द्वारा कोई निर्णय न लेने से नाराज बुनकरों ने उत्तर प्रदेश बुनकर सभा अध्यक्ष हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की वायदा खिलाफी से बुनकरों का भरोसा टूट गया है। उनमें निराशा की भावना पनपने लगी हैं। वहीं सरकार को बुनकरों के हितों से कुछ लेना देना नहीं है। फ्लैट रेट योजना को समाप्त कर सरकार ने बुनकरों के हितों पर कुठाराघात किया है। सरकार की नीति से न सिर्फ पावरलूम संचालक बिजली विभाग के बकाएदार हो रहे हैं वरन उनका शोषण भी किया जा रहा। इस नीति से न सिर्फ बुनकरों का रोजगार छिन जाएगा बल्कि बुनकर उद्योग के अस्तित्व पर भी खतरा मडराने लगा है। बुनकरों ने एक स्वर में फ्लैट रेट योजना को स्थायी रूप से लागू करने की मांग की। इस मौके पर नदीम अंसारी, गुड्डू, शकील अंसारी, महबूब आदि मौजूद रहे।