फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Protest

ग्रामीण क्षेत्रों की लंबित समस्याओं का जल्द किया जाए निस्तारण

Wed, 04 Nov 2020 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Protest
अंबेडकरनगर। विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (यूनिटी अराजनैतिक) कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि समस्याओं के निदान की तरफ प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। इसका खामियाजा संबंधित ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। संगठन इन समस्याओं को लगातार धरने के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत करा रहा। इसके बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा। बाद में डीएम व एसपी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम भड़सारी सेवई लोहर पुरवा में ग्रामीणों के आवागमन के लिए बने मार्ग पर कुछ ग्रामीणों ने चकमार्ग पर अतिक्रमण कर मकान का निर्माण करवाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है। मार्ग न होने से कई किसानों ने खेत में धान की फसल नहंी लगा सके। कहा कि भीटी तहसील क्षेत्र के ग्राम पांडेय पैकोली चकबंदी में खेल किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित श्रीनिवास पांडेय का अधिकारियों ने अवैधानिक ढंग से खाते पर विपक्ष का नाम अंकित कर दिया गया। साथ टीनशेड रख बोरिंग पर जबरन कब्जा कर लिया गया। मामले की शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहंी की गई। वक्ताओं ने कहा कि महरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम चपरा रामनगर कर्री निवासिनी सुनीता देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों महिला ने निर्माण कार्य शुरू कराया, जिसमें दीवार आदि का निर्माण भी हो चुका है, लेकिन विपक्षी जबरन उसकी छत का निर्माण नहीं होने दे रहे। इसके अलावा कई अन्य समस्याओं का जिक्र करते हुए निस्तारण की मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि इन समस्याओं से प्रशासन को लगातार अवगत कराया जा रहा है। इसके बावजूद समस्या के निस्तारण की सुध नहीं दिखाई जा रही। इस मौके पर सुनीता, सतीराम, देवतादीन, ब्रम्हादीन, मालती देवी, इंदू व पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed