फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Protest against the attack on electricians, accused shopkeeper sent to jail

Ambedkar Nagar News: बिजलीकर्मियों पर हमले के विरोध में प्रदर्शन, आरोपी कोटेदार को जेल

Fri, 10 Apr 2026 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Protest against the attack on electricians, accused shopkeeper sent to jail
अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते बिजलीकर्मी। संवाद
अंबेडकरनगर। हंसवर के तिलकारपुर गांव में स्मार्ट मीटर लगाने गए एक्सईएन व अन्य बिजलीकर्मियों के साथ मारपीट व अभद्रता से नाराज अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय अकबरपुर के बाहर धरना प्रदर्शन किया और सभी की गिरफ्तारी की मांग की। मामले को तूल पकड़ता देख हंसवर पुलिस ने मुख्य आरोपी कोटेदार आशाराम यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

हंसवर के तिलकारपुर गांव में बृहस्पतिवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे अधिकारियों व कर्मचारियों पर बृहस्पतिवार रात गोलबंद तरीके से लोगों ने हमला कर दिया था। पुलिस ने देर रात जेई जयनाथ राम की तहरीर पर आरोपी कोटेदार व चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बलवा, लोकसेवक के कार्य में बाधा डालने और अनुसूचित जाति-जनजाति निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

इस घटना के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारी सुबह 10 बजे ही अकबरपुर बिजली घर के बाहर इकट्ठे होने लगे। 11 बजे बड़ी संख्या में पहुंच अधिकारी व कर्मचारियों ने धरने पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि यह मामला गंभीर है। इंजीनियर एके यादव ने कहा कि यदि जल्द ही गिरफ्तारी न की गई तो दोबारा प्रदर्शन करने पर विवश होंगे। विद्युत मजदूर पंचायत संगठन के प्रदेश सचिव यादव ने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन कर अधीक्षण अभियंता का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हंसवर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोटेदार को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान निविदा कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद, प्राविधिक कर्मचारी संघ के जिला सचिव अमरजीत, जूनियर इंजीनियर संगठन के जिला सचिव रविशंकर निषाद, एसडीओ स्टोर आशीष कुमार, अधीशासी अभियंता मोहित कुमार, कुमार अनिकेत, राधा सिंह,जयनाथ राम, अशोक कुमार, रमेश यादव, अनिरुद्ध मौर्य आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed