फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Promising students will shine at national level through Project Veergatha

Ambedkar Nagar News: प्रोजेक्ट वीरगाथा से राष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगे होनहार

Mon, 21 Oct 2024 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 21 Oct 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Promising students will shine at national level through Project Veergatha
अंबेडकरनगर। प्रोजेक्ट वीरगाथा के अंतर्गत बहादुरी की गाथा सुनाकर छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर अपना व जिले का नाम रोशन कर सकेंगे। इसमें जिले के 30 सीबीएसई, एक आईसीएसई, 377 माध्यमिक स्कूल और 1,582 परिषदीय प्राथमिक स्कूल के कक्षा तीन से 12 तक के विद्यार्थियों को प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भागीदारी से विद्यार्थियों के सामने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीतने का मौका रहेगा। कक्षा तीन से पांच, छह से आठ, नौ से 10 व 11 से 12 में अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। विद्यार्थी देश के वीरों के बारे में कविता, कहानी, निबंध, चित्रकला व वीडियो बनाकर ई पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए स्कूली छात्रों के बीच सशस्त्र बलों के कर्मियों की बहादुरी के विवरण का प्रचार-प्रसार करने के लिए गैलेंट्री अवार्ड्स पोर्टल की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

इसमें वीरता पुरस्कार विजेताओं पर कविता, निबंध, कहानी, चित्र, वीडियो आदि प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी कराई जाएगी। प्रत्येक श्रेणी में चार प्रविष्टियां पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी। स्कूलों से प्राप्त प्रविष्टियों का जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन होगा। जिला स्तर पर चार, राज्य स्तर पर आठ व राष्ट्रीय स्तर पर 100 बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी किए गए निर्देश
परिषदीय स्कूलों को प्रोजेक्ट वीरगाथा के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed