{"_id":"6224fd8b9bc36f608c6530e1","slug":"professor-rajesh-dies-of-heart-attack-ambedkar-nagar-news-lko620669339","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्टअटैक से प्रोफेसर राजेश का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्टअटैक से प्रोफेसर राजेश का निधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजेश सिंह का अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। 45 वर्षीय राजेश पिछले 10 वर्षों से यहां तैनात थे। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए। उनके निधन पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन ने दुख व्यक्त किया है।
जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. हनुमान सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राजेश सिंह के निधन से खेल जगत की बड़ी क्षति हुई है। सभी खेल कार्यक्रमों में वे न केवल उपस्थित रहते थे, बल्कि अपना सक्रिय योगदान भी देते थे। शिक्षा जगत में शोक की लहर है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शेफाली सिंह ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजेश सिंह का निधन महाविद्यालय के लिए भी बड़ी क्षति है। वे कर्मठ और ईमानदार छवि के थे।
वे रविवार को सुबह मार्निंग वॉक करने निकले थे। मार्निंग वॉक के बाद उनके सीने में दर्द हुआ, लेकिन इसे सामान्य दर्द मानकर घर चले गए। भतीजे ने कहा कि चलिए चिकित्सक को दिखा दें, तो दबी हुई आवाज में बोले, अभी सही हो जाएगा। बाद में घर वाले उन्हें चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राजेश सिंह आजमगढ़ जनपद के रहने वाले थे। परिवारीजन उनका शव लेकर आजमगढ़ चले गए। राजेश के निधन पर डॉ. अखिलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. सीमा यादव, डॉ. सुधा, डॉ. विजयलक्ष्मी आदि ने शोक संवेदना जताई है।