{"_id":"68472c60ae8d9f3b90060564","slug":"production-will-increase-if-the-fertility-of-the-fields-increases-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-136371-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ने पर उत्पादन होगा ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ने पर उत्पादन होगा ज्यादा
Tue, 10 Jun 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए विकसित कृषि संकल्प अभियान के 10वें दिन विकासखंड जलालपुर के कनक पट्टी, पटना मुबारकपुर गांव में चौपाल लगी। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से संवाद किया। उनकी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान कर नई जानकारी दी।
कृषि विज्ञान केंद्र पांती के वैज्ञानिक डाॅ. रामजीत ने किसानों से कहा कि हरी खाद से खेतों में जीवांश की मात्रा नहीं बढ़ेगी। गोबर की खाद, ढंचा, मूंग व दलहनी फसल की बोआई करके खड़ी फसल को खेत में ही पलट दीजिए। जब खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी तो उत्पादन भी ज्यादा होगा। डाॅ. शशांक सिंह ने वैज्ञानिकों ने खेती में सूक्ष्म जीव राइजोबियम, एजोटोबेक्टर, एजो जसपाइरिलम एसपरजिलसनाइजर व ब्लू ग्रीन एल्गी के प्रयोग पर प्रकाश डाला।
डॉ. जय प्रताप सिंह ने विभिन्न कीटोंं से फसलों के बचाव के अलावा किसानों के मित्र कीटों की जानकारी दी। टीकाकरण कर बोआई करने की सलाह दी। जिला उद्यान अधिकारी ने खेत की मेड़ पर पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण व खरीफ में सब्जियों की खेती पर प्रकाश डाला। इफको के प्रतिनिधि ने ड्रोन मशीन से कृषि के ऊपर छिड़काव कर प्रदर्शित किया।