फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Production completely stopped at NTPC's Tanda power station

एनटीपीसी का टांडा बिजलीघर पूरी तरह ठप

Tue, 09 Nov 2021 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Production completely stopped at NTPC's Tanda power station
अंबेडकरनगर। देश के नवरत्नों में शामिल एनटीपीसी के टांडा बिजलीघर में उत्पादन पूरी तरह ठप पड़ गया है। फेज-वन के बाद अब फेज-टू की दोनों इकाइयों से भी उत्पादन रुक गया है। सूत्रों के अनुसार एक दशक से भी अधिक समय में यह स्थिति पहली बार उत्पन्न हुई है। समूचे बिजलीघर से उत्पादन ठप पड़ जाने को लेकर इस बीच एनटीपीसी अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी अनिश्चितता का माहौल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

बीते दिनों जब समूचे देश में कोयले के संकट का दौर चल रहा था तो उससे अंबेडकरनगर भी अछूता नहीं था। यहां कोयले की कमी के चलते फेज-वन की दो इकाइयों में सबसे पहले उत्पादन ठप कर देना पड़ा। दो दिन बाद ही दो अन्य इकाइयों से भी उत्पादन रुक गया। ऐसे में नतीजा यह हुआ कि फेज-वन की सभी चार इकाइयों से कुल 440 मेगावॉट बिजली का उत्पादन ठप हो गया। ये चारों इकाइयां महीने भर से ठप चली आ रही हैं।
विज्ञापन

उधर जब फेज-वन के लिए कोयले का संकट भारी पड़ रहा था तो उसका असर फेज-टू की नई यूनिट पर भी साफ दिख रहा था। 660-660 मेगावॉट क्षमता की दो इकाइयों से बिजली का उत्पादन 1360 मेगावॉट की तुलना में 750 मेगावॉट तक रह गया था। एनटीपीसी की स्थानीय टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्य दक्षता ने हालांकि बाद में उत्पादन को एक हजार मेगावॉट तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अब एनटीपीसी टांडा बिजलीघर के लिए बड़ी मुश्किल की घड़ी आ गई है। यहां फेज-टू की दोनों इकाइयों से भी उत्पादन ठप पड़ गया है। ऐसे में फेज-वन और फेज-टू को मिलाकर 1760 मेगावॉट क्षमता के टांडा प्लांट से अब बिजली का उत्पादन रोक देना पड़ा है। सूत्रों के अनुसार लगभग एक दशक से भी लंबे समय मे यह स्थिति पहली बार आयी है जब समूचे बिजलीघर से उत्पादन ठप पड़ गया है।
इसके लिए जहां कोयला संकट की खबर आ रही है तो वहीं एनटीपीसी अधिकारियों के अनुसार कोयले की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। डिमांड न होने की वजह से रिजर्व शटडाउन किया गया है। जैसे ही पॉवर कारपोरेशन की तरफ से डिमांड आएगी तो पहले 660 मेगावॉट क्षमता की एक इकाई से उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।

टांडा बिजलीघर में 7 नवंबर से ही उत्पादन ठप पड़ा है। 7 नवंबर की सुबह फेज-टू की दोनों इकाइयों से बिजली का उत्पादन रोक दिया गया जबकि फेज-वन की सभी चार इकाइयों से उत्पादन पहले से ही ठप है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि शायद अगले दिन 8 नवंबर को उत्पादन शुरू हो सकेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंगलवार को तीसरे दिन शाम तक कोई भी इकाई चलने की स्थिति नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed