फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   procession with pomp

शानो-शौकत के साथ निकला जुलूस

Sun, 07 Aug 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
procession with pomp
अंबेडकरनगर के मीरानपुर में निकला दुलदुल का जुलूस। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में शनिवार को जगह-जगह सात मोहर्रम का जुलूस पूरे शानो-शौकत के साथ निकला। अंजुमन के सदस्यों ने जहां इस दौरान नौहाख्वानी व सीनाजनी की, तो वहीं उलमा ने कर्बला के शहीदों पर रोशनी डालकर माहौल को गमगीन बना दिया। उधर, शनिवार को पूरे दिन मजलिसों का सिलसिला भी चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर दोपहर बाद अकबरपुर नगर के जौहरडीह से ढोल नगाड़ों के बीच अलम व दुलदुल का जुलूस मुरादाबाद होता हुआ पेवाड़ा स्थित पक्के चौक पर पहुंचा। कुछ ही देर बाद अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड के तत्वावधान में भी अलम, ताबूत व दुलदुल का जुलूस विभिन्न रास्तों से होता हुआ पक्के चौक पर पहुंच गया। दोनों जुलूसों के मिलान के बाद दोनों एक साथ नौहाख्वानी व सीनाजनी करते हुए आगे बढ़े।
विज्ञापन

पुराने तहसील चौराहे के निकट जुलूस अकबरपुर अयोध्या मार्ग होता हुआ मकजब जाफरिया पहुंचा, जहां आयोजित मजलिस को मौलाना अकबर अली वॉयज ने संबोधित किया। कहा कि सात मोहर्रम से इमाम हुसैन के खेमे में पानी पूरी तरह से समाप्त हो गया था। छोटे-छोटे बच्चे कर्बला की जलती जमीन पर प्यास से बेहाल थे। 10 मोहर्रम को इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों को तीन दिन का भूखा प्यासा शहीद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजुमन अध्यक्ष रेहान जैदी व सचिव रजा अनवर ने बताया कि घर-घर जाकर दुलदुल की लोगों को जियारत कराई गई। इसमें बड़ी संख्या में हिंदू धर्म के लोगों ने भी दुलदुल को जलेबी व चना खिलाया। इसी प्रकार सिकंदरपुर में इमामबारगाह से अंजुमन हुसैनिया के तत्वावधान में अलम, ताबूत व दुलदुल का जुलूस निकला।

इससे पहले आयोजित मजलिस में डॉ. अली मेंहदी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इमाम हुसैन के बताए आदर्शों पर चलकर समाज व देश के उत्थान में योगदान दें। इसके अलावा जलालपुर, टांडा, लोरपुर, सिझौली, खासपुर, दहियावर, हजपुरा, कजपुरा, मछलीगांव समेत जिले के कई अन्य क्षेत्रों में अलम, ताबूत व दुलदुल का जुलूस निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed