फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Process of distributing slips to farmers started before crushing

Ambedkar Nagar News: पेराई से पहले किसानों को पर्ची बांटने की प्रक्रिया शुरू

Fri, 08 Nov 2024 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 08 Nov 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Process of distributing slips to farmers started before crushing
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में शुक्रवार को पूजन अर्चन के बाद किसानों में पर्ची वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। साथ ही किसानों से अपील की गई कि वे संबंधित क्रय केंद्र पर पहुंचकर गन्ने की बिक्री करें।
विज्ञापन

18 नवंबर से चीनी मिल में शुरू हो रही पेराई को देखते हुए चीनी मिल प्रशासन ने खरीद को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को चीनी मिल परिसर में पूजन अर्चन हुआ। इसके साथ ही गन्ना बिक्री के लिए किसानों में पर्ची के वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

सहायक महाप्रबंधक गन्ना अरविंद सिंह ने बताया कि 16 नवंबर से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थापित क्रय केंद्र तो 17 नवंबर से चीनी मिल गेट पर गन्ने की खरीद शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने गन्ना किसानों से अपील की कि फसल पूरी तरह तैयार होने के बाद ही काटें। पर्ची का मोबाइल पर संदेश आने के बाद ही उपज की कटाई करें। किसानों को आश्वस्त किया कि गन्ना बिक्री में उन्हें किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं होने दी जाएगी। इकाई प्रमुख रमेश वर्मा ने कहा कि गत वर्ष 104 लाख क्विंटल पेराई का लक्ष्य था, लेकिन इस बार 95 लाख क्विंटल पेराई का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed