Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Problems of 340 disabled people were heard, 23 received certificates.

Ambedkar Nagar News: 340 दिव्यांगों की सुनीं समस्याएं, 23 को मिला प्रमाणपत्र

Fri, 19 Sep 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 19 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Problems of 340 disabled people were heard, 23 received certificates.
कलेक्ट्रेट सभागार में दिव्यांगों की समस्याएं सुनते अ​धिकारी।
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को दिव्यांगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संयुक्त मोबाइल कोर्ट का आयोजन हुआ। इसमें भारत सरकार के आयुक्त दिव्यांगजन एस. गोविंदराज व राज्य आयुक्त प्रो. हिमांशु शेखर झा भी शामिल हुए। कोर्ट में 340 दिव्यांगजनों की समस्याओं को सुना गया। प्रमुख मुद्दों में आवास, शौचालय, राशन कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, ट्राइ साइकिल, व रोजगार से संबंधित मामले शामिल रहे। मौके पर ही मेडिकल बोर्ड द्वारा 23 दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र जारी किए गए। आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम के तहत दिव्यांगजनों को सुलभ न्याय और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के बारे जानकारी दी। इस अवसर पर उपायुक्त भारत सरकार प्रवीण कुमार अंबस्थ, उपायुक्त प्रदेश सरकार शैलेंद्र सोनकर, सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल, एडीएम न्यायिक रंजीत सिंह, उपनिदेशक दिव्यांगजन विनीता यादव, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रतिभा यादव सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed