{"_id":"5e95ca5a8ebc3e75e0097df5","slug":"problems-in-home-delivery-facility-ambedkar-nagar-news-lko517660588","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम डिलीवरी की सुविधा में हो रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम डिलीवरी की सुविधा में हो रही दिक्कत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। क्षेत्रवासियों को लॉकडाउन के बीच होम डिलीवरी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसके लिए कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन स्थिति में अब तक कोई सुधार देखने को नहीं मिल सका है। होम डिलीवरी न हो पाने से नागरिकों को रोजमर्रा की सामग्री उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे उन्हें तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
लॉकडाउन में नागरिकों को किसी भी मुश्किल से जूझना न पड़े, इसके लिए प्रशासन द्वारा जरूरी सामग्रियों की आपूर्ति के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई गई है। इसमें बाकायदा दुकानदारों के नामों की घोषणा हुई थी। साथ ही किस क्षेत्र में किस दुकानदार द्वारा होम डिलीवरी करनी है, उसकी बाकायदा लिस्ट भी जारी की गई थी। हालांकि इस व्यवस्था का पूर्ण पालन नगर में नहीं हो पा रहा है। इससे नागरिकों तक कई जरूरी सामग्रियां नहीं पहुंच पा रही।
दुकानों के वाहनों के न चलने पर नागरिकों ने नाराजगी भी प्रकट की। महेश गुप्त, राजेंद्र गौड़, बृजेंद्र निषाद, मोहम्मद हयात, अख्तर हुसैन आदि ने कहा कि एक तरफ लॉकडाउन के चलते नागरिकों को बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ होम डिलीवरी व्यवस्था परवान नहीं चढ़ पा रही है। ऐसी हालत में लोग यदि सामानों की खरीददारी करने निकलते हैं तो उन्हें पुलिसकर्मियों द्वारा वापस लौटा दिया जाता है। नागरिकों ने प्रशासन से होम डिलीवरी व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है। आपूर्ति निरीक्षक मोहीद खान ने कहा कि नागरिकों के हितों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। डोर स्टेप डिलीवरी सुनिश्चित कराई जा रही है।