फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Problems in District hospital

न बांधें उम्मीदों की गठरी... यहां सब कुछ बेपटरी

Mon, 02 Mar 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Problems in District hospital
फोटो 9, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में हाईबोल्टेज के चलते ठप रही सीटी स्कैन सेवा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे तो भूल ही जाइऐ। यदि कुत्ते ने काटा है, तो जिला अस्पताल आने की बजाए कहीं और जाइए। सीटी स्कैन कराना है तो यह सोचकर आइए कि यदि किस्मत ने साथ दिया तो ही हो सकेगा अन्यथा मायूसी ही हाथ लगने वाली है। जी हां, जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बेपटरी होकर रह गई हैं। सस्ते व बेहतर इलाज व जांच के लिए तमाम उम्मीदें लेकर मरीज व उनके तीमारदार जिला अस्पताल प्रतिदिन पहुंचते हैं, लेकिन ज्यादातर को मायूसी ही हाथ लगती है। सोमवार को हाईवोल्टेज होने के चलते सीटी स्कैन का कार्य नहीं हो सका। नतीजा यह रहा कि 20 से अधिक मरीजों को बगैर जांच कराए ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मरीजों व उनके तीमारदारों का अब मोहभंग होने लगा है। विभिन्न प्रकार की जांच के लिए लाखों की लागत से विभिन्न प्रकार की मशीनें तो उपलब्ध हैं, लेकिन उनका संचालन सुचारु रूप से हो सके, इसे लेकर जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं। एक माह से अधिक का समय बीत चुका है एंटी रैबीज इंजेक्शन व डिजिटल एक्स रे की प्लेट को समाप्त हुए। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज डिजिटल एक्स रे के लिए आते हैं, लेकिन ज्यादातर मायूस होकर लौटते हैं, तो कुछ सामान्य एक्स रे से ही काम चलाने को विवश हो जाते हैं। कुत्ता काटने के पीड़ितों को अब अधिक दाम पर मेडिकल स्टोर से एंटी रैबीज इंजेक्शन खरीदने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

बेपटरी हुई स्वास्थ्य सेवाओं के बीच सोमवार को सीटी स्कैन मशीन ने भी जवाब दे दिया। बताया जाता है कि सुबह से ही हाईवोल्टेज रहा। इससे सीटी स्कैन मशीन का संचालन नहीं हो सका। जांच के लिए लाइन में 20 से अधिक मरीज इस उम्मीद में लगे थे कि शायद वोल्टेज सामान्य हो जाए और उनकी जांच हो जाए, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अपराह्न 2 बजे बिजली सुचारु नहीं हो सका। नतीजा यह रहा कि जांच के लिए आए मरीजों को मायूस होकर लौटने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटी स्कैन के लिए कटेहरी से आए हरिश्चंद्र ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वह दूसरी बार यहां सीटी स्कैन के लिए आए हैं। आज भी उन्हें बगैर सीटी स्कैन के ही वापस लौटना पड़ रहा है। मरीजों की जांच सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए जिम्मेदार लोगों को गंभीरता दिखानी होगी। अफजलपुर के रामउजागिर, अरिया बाजार की विमला देवी व सूरापुर के गोविंद ने कहा कि अब सिर्फ नाम का जिला अस्पताल रह गया है। यहां स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह बेपटरी होकर रह गई हैं। किसी को मरीजों व उनके तीमारदारों की कोई फिक्र ही नहीं है। कहा कि वे सीटी स्कैन के लिए आए थे। लंबी लाइन में भी लगे। कुछ देर बाद बोल दिया गया कि आज सीटी स्कैन नहीं हो सकेगा।

एक निश्चित वोल्टेज पर ही सीटी स्कैन मशीन कार्य करती है। उससे अधिक वोल्टेज होने के चलते सोमवार को मशीन का संचालन सुचारु रूप से नहीं हो सका। वोल्टेज अधिक होने की जानकारी पॉवर कॉरपोरेशन अधिकारियों को दे दी गई है। अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कराने की कोशिश की जा रही है। - डॉ. एसपी गौतम, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed