फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Problem: The light went missing overnight

परेशानी : रात भर गायब रही बत्ती

Wed, 08 Sep 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Problem: The light went missing overnight
अंबेडकरनगर। जिले में विद्युत बदहाली की समस्या उपभोक्ताओं का पीछा छोड़ने का नाम नही ले रही है। मंगलवार रात विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 50 हजार की आबादी विद्युत आपूर्ति से वंचित रही। इससे नागरिकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बुधवार दिन में भी अघोषित कटौती व लो वोल्टेज की समस्या ने नागरिकों को बेहाल किए रखा। लगातार बदहाल हो रही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के चलते नागरिकों में आक्रोश का माहौल है। नागरिकों ने विद्युत बदहाली को अविलंब दूर कराए जाने की मांग की है। कहा कि अघोषित कटौती के चलते कई क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को 18 घंटे के रोस्टर के बावजूद 10 से 12 घंटे की सुचारु विद्युत आपूर्ति मिलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों व उपकेंद्रों के ओवरलोड होने की वजह से विद्युत उपभोक्ताओं की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। पिछले दो दिन से तेज गर्मी व उमस बढ़ने के चलते बिजली की खपत बढ़ी है। इसका खामियाजा विद्युत आपूर्ति के चरमरा जाने के तौर पर सामने आया है। मंगलवार रात जिला मुख्यालय से लेकर जलालपुर, आलापुर व टांडा तहसील क्षेत्र की लगभग 50 हजार की आबादी को पूरी रात विद्युत आपूर्ति से वंचित रहना पड़ा। अकबरपुर नगर के बरवा बैरमपुर उपकेंद्र के एक फीडर में आई गड़बड़ी से 10 हजार आबादी पूरी रात अंधेरे में रही।
विज्ञापन

यही हाल जलालपुर उपकेंद्र का भी रहा। दो ट्रांसफार्मरों के जल जाने तथा ट्रक की टक्कर से तीन पोल क्षतिग्रस्त हो जाने से लगभग 15 हजार की आबादी को रातभर बिजली नहीं मिल पाई। आलापुर तहसील क्षेत्र के तीन ट्रांसफार्मरों ने जवाब दे दिया। जबकि जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर व रामनगर में तारों के टूटने व उपकेंद्र में तकनीकी दिक्कत से लगभग 20 हजार की आबादी को पूरी रात अंधेरे में गुजारना पड़ा। टांडा विद्युत उपकेंद्र के पांच हजार उपभोक्ताओं को भी तकनीकी गड़बड़ी से पूरी रात बिजली नहीं मिल पाई। बुधवार सुबह दस बजे तक इन सभी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। हालांकि बुधवार दिन में भी आपूर्ति में व्यापक व्यवधान से उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की रिकॉर्ड कटौती से उपभोक्ता आजिज
उमस भरी गर्मी के बीच मंगलवार की रात जिला मुख्यालय के विद्युत उपकेंद्र अकबरपुर व वैरमपुर बरवां से जुड़े उपभोक्ताओं को बीती रात काफी मुश्किलें हुईं। क्षेत्र के कई हिस्सों में हुई अघोषित कटौती से रात भर उपभोक्ता परेशान रहे। बदहाल विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था पर नागरिकों ने कड़ी नाराजगी भी जाहिर की। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के साउथ वेस्ट फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं ने शाम 6 बजे से रात 11 बजे के बीच होने वाली बार बार की कटौती पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि इस समय बिजली आपूर्ति की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इसके बावजूद विद्युत विभाग अघोषित कटौती करता रहता है। महरुआ उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता भी बदहाल विद्युत आपूर्ति से खिन्न चल रहे हैं। बीती रात भी उपभोक्ताओं को कई बार की अघोषित कटौती से जूझना पड़ा। आलापुर तहसील क्षेत्र के रामनगर व तेंदुआईकला उपकेन्द्र से जुड़े उपभोक्ता भी बदहाल विद्युत आपूर्ति से परेशान हो चुके हैं।
तेंदुवाईकला उपकेन्द्र से जुड़े अलऊपुर के अजय सिंह, ताराचक निवासी मोनू मिश्र का कहना है कि 18 घंटे के रोस्टर में 10 से 12 घंटे की सुचारु विद्युत आपूर्ति मिल पाना मुश्किल हो गया है। लो वोल्टेज, बार बार की ट्रिपिंग व अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। बताया जाता है कि विधायक अनीता कमल ने बीते दिनों विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए पत्र भी लिखा था, लेकिन कोई असर अब तक नही दिखा। कुछ ऐसा ही दर्द रामनगर उपकेंद्र से जुड़े जहांगीरगंज के मोहममद रमजान, प्रदीप सिंह, गोपालपुर के गुड्डू तिवारी, गनपतपुर के मोतीलाल ने भी बयां किया। कहा कि तमाम शिकायतों के बावजूद इसमें सुधार नहीं हो रहा है।

आपूर्ति बेहतर करने के चल रहे प्रयास
विद्युत उपकेंद्रों में जरूरी मरम्मत कराने के साथ ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि भी कराई जा रही है। कई जगहों पर जर्जर केबल बदले गए हैं। आपूर्ति की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। जहां भी गड़बड़ी सामने आती है, वहां प्राथमिकता के साथ उसे दूर कराया जाता है। -वीके पटेल, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed