{"_id":"6514613146f61d586c04d251","slug":"private-finance-worker-dies-after-colliding-with-vanrose-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-3886-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: वनरोज से टकराकर निजी फाइनेंसकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: वनरोज से टकराकर निजी फाइनेंसकर्मी की मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र मालीपुर में खजुरी बाजार के निकट बुधवार सुबह वनरोज से हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की इसमें मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के शास्त्रीनगर निवासी अजय गुप्ता (37) व गजेंद्र सिंह (28) बुधवार सुबह एक ही बाइक से मालीपुर जा रहे थे। बताया जाता है कि अजय एक निजी फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी था। राशि के कलेक्शन के लिए वह एक सहयोगी के साथ जा रहा था। जब दोनों खजुरी बाजार के निकट पहुंचे तो इसी बीच अचानक सामने आए एक वनरोज से बाइक भिड़ गई।
इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अजय को मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही पुलिस ने शव को पोस्टमऍर्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में रोना पीटना मचा हुआ है। बाइक गजेंद्र चला रहा था। उसके चचेरे भाई प्रदीप गुप्ता ने बताया कि गजेंद्र ने हेलमेट लगा रखा था।