{"_id":"693475751d42d7830202e675","slug":"principal-xi-won-by-five-wickets-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-146594-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रिसिंपल-11 की पांच विकेट से जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रिसिंपल-11 की पांच विकेट से जीत
विज्ञापन
सद्दरपुर(अंबेडकरनगर)। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में शनिवार से खेल सप्ताह की शुरुआत हुई। आउटडोर और इंडोर दोनों श्रेणियों में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, टेबल टेनिस और कैरम जैसी प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। कार्यक्रम का समापन 13 दिसंबर को ट्रैक इवेंट्स और मैराथन के साथ होगा। खेल सप्ताह की शुरुआत क्रिकेट मैच से हुई, जिसका उद्घाटन प्राचार्य मुकेश यादव ने किया।
उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और टीम वर्क को मजबूत करते हैं, इसलिए शिक्षा और फिटनेस के बीच संतुलन अत्यंत आवश्यक है। उद्घाटन समारोह में स्पोर्ट्स प्रेसिडेंट डॉ. बृजेश सहित शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा। प्रिसिंपल-11 और सीएमएस-11 के बीच खेले गए उद्घाटन मैच में छात्रों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएमएस-11 ने 14 ओवर में आठ विकेट पर 99 रन बनाए। टीम की ओर से डॉ. चंद्रभान ने 51 रन की शानदार पारी खेलकर तालियाँ बटोरीं।
गेंदबाजी में प्रिसिंपल-11 के डॉ. बृजेश, डॉ. विवेक और डॉ. अमोद ने तीन-तीन विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रिसिंपल-11 ने 13.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की। अंतिम ओवर में 12 रन की जरूरत थी, ऐसे में डॉ. साजन देव ने लगातार दो छक्के जड़कर मैच को यादगार बना दिया। डॉ. सुधांशु ने 37 और डॉ. साजन देव ने 30 रन का योगदान दिया। डॉ. चंद्रभान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
उद्घाटन मैच के सफल आयोजन में एमबीबीएस 2022 बैच की भूमिका अहम रही। मैदान में चौके-छक्कों के साथ दर्शकों की तालियां लगातार गूंजती रहीं। स्पोर्ट्स कमेटी के डॉ. अमोद ने बताया कि अगला मुकाबला रविवार सुबह 11 बजे एमबीबीएस छात्रों और जूनियर रेजिडेंट टीम के बीच खेला जाएगा।