फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Principal candidate dies, election canceled

प्रधान पद के प्रत्याशी का निधन, चुनाव निरस्त

Wed, 28 Apr 2021 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Principal candidate dies, election canceled
कटेहरी। विकास खंड कटेहरी अंतर्गत अहिरौली ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी का मंगलवार की रात निधन हो जाने के चलते ग्राम प्रधान पद व ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव निरस्त कर दिया गया, जबकि जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान 29 अप्रैल को होगा। इससे पहले इसी विकास खंड के नंदूपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के एक प्रत्याशी के निधन के बाद यहां भी प्रधान पद का चुनाव निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

कटेहरी विकास खंड की अहिरौली ग्राम पंचायत के प्रधान पद के प्रत्याशी जब्बार अली का मंगलवार की रात निधन हो गया। वह एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। प्रत्याशी के निधन की जानकारी होते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। साथ ही प्रधान पद के लिए किस्मत आजमा रहे अन्य प्रत्याशियों में भी शोक के साथ-साथ मायूसी छा गई। दरअसल प्रधान पद के प्रत्याशी के निधन के बाद प्रधान पद के लिए होने वाला चुनाव निरस्त हो गया।
विज्ञापन

एआरओ कटेहरी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी के निधन के बाद ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाला चुनाव निरस्त कर दिया गया है, जबकि जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होगा। बताते चलें कि इससे पहले बीते दिनों नंदूपुर ग्राम पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी का निधन हो गया था। इसके चलते इस ग्राम पंचायत में भी चुनाव निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed