{"_id":"5dc854738ebc3e5b4844bc9b","slug":"prince-and-shirya-on-top-in-marathon-ambedkar-nagar-news-lko491533438","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंस व श्रेया राज ने जीती क्लीन एयर मैराथन दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंस व श्रेया राज ने जीती क्लीन एयर मैराथन दौड़
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर क्लीन एयर मैराथन दौड़ के विजेताओं के साथ मौजूद सांसद रितेश पाण्डेय।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। समाज को प्रदूषण से बचाने तथा पराली नहीं जलाने के संकल्प को लेकर रविवार को जिला मुख्यालय पर ‘सांसद क्लीन एयर ग्रीन एयर फाइनल मैराथन’ आयोजित हुई। सांसद रितेश पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित दौड़ में भाग लेने वाले युवक व युवतियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। बालक वर्ग के फाइनल में प्रिंस यादव, जबकि बालिका वर्ग में श्रेया राज गुप्ता ने बाजी मारी।
प्रदूषण रोकने के लिए दोनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी पुरस्कार स्वरूप दी गई। अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि यह अत्यन्त सुखद है कि उनके द्वारा पर्यावरण बेहतरी सुनिश्चित करने की दिशा में पर्याप्त रुचि ली जा रही है।
सांसद रितेश पाण्डेय ने पर्यावरण बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए लोकसभा सीट के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया था। चार विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे आयोजन कर युवाओं के माध्यम से आम जनमानस से पर्यावरण बेहतर बनाने में योगदान देने तथा पराली न जलाने का आहवान किया गया।
विज्ञापन
इस बीच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फाइनल मैराथन दौड़ का शुभारंभ रविवार को अकबरपुर नगर के अयोध्या मार्ग स्थित रघुराजी एग्रो इंडस्ट्रीज से सांसद रितेश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन में शामिल युवा पुरानी तहसील तिराहे, फौव्वारा तिराहा, नई सड़क, दोस्तपुर चौराहा, संघतिया नाका, चौक होते हुए वापस पुराने तहसील तिराहे पहुंचे। इसके बाद लगातार दौड़ जारी रखते हुए ओवरब्रिज व बस स्टेशन होकर पटेल नगर पहुंचने के साथ मैराथन दौड़ का समापन हुआ।
बालक वर्ग में प्रिंस यादव ने बाजी मारी, जबकि शुभम यादव दूसरे तथा प्रदीप चौहान तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में श्रेया राज गुप्ता ने मैराथन दौड़ अपने नाम कर लिया। प्रिया चतुर्वेदी को दूसरा तथा संध्या पाल को तीसरा स्थान मिला। प्रथम दोनों विजेताओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान कर संदेश दिया गया कि हर तरीके से सभी को मिलकर पर्यावरण की बेहतरी सुनिश्चित करना है। अन्य विजेताओं को सोलर इन्वर्टर पैनल तथा साइकिल पुरस्कार स्वरूप सौंपा गया।
समापन समारोह में युवक व युवतियों का मनोबल बढ़ाने के लिए पहुंचे पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त व पूर्व मंत्री रामअचल राजभर ने कहा कि यह सुखद एहसास है कि पर्यावरण को मजबूत बनाने में युवक व युवतियों द्वारा रुचि दिखाई जा रही है। उन्होंने आयोजन मंडल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में प्रभावी संदेेश पहुंचाते हैं।
आयोजक व सांसद रितेश पाण्डेय ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को लेकर सरकार की जिम्मेदारी तो है ही साथ में हम सबको भी अपनी अपनी भूमिका तय करनी होगी। कहा कि यह आयोजन लगातार किया जाएगा। उन्होंने मैराथन दौड़ की सफलता तय करने में लगे सभी सहयोगियों, गणमान्य नागरिकों व कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों में ऐसी ही भागीदारी होनी चाहिए।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल मिश्र, सामाजिक कार्यकर्ता अंशू बग्गा, संकठा मिश्र, जलालपुर प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण यादव, भियांव ब्लाक प्रमुख सहेंद्र वर्मा व अकबरपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख सभाजीत वर्मा आदि मौजूद रहे। आयोजन के दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध प्रशासन ने किए थे।
नगर के बाहरी सभी मार्गों से प्रवेश मैराथन के दौरान रोक दिया गया था। मैराथन में शामिल एक छात्रा को चक्कर आ जाने पर उसे पुलिस कर्मियों तथा आयोजन मंडल के वालेंटियर ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया।