{"_id":"67fbf01a74e98871370a956a","slug":"preparations-for-the-national-handball-competition-are-in-the-final-round-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-132675-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अंतिम दौर में राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अंतिम दौर में राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां
विज्ञापन
हवाई पट्टी पर निरीक्षण करते एडीएम न्यायिक रंजीत कुमार। संवाद
अंबेडकरनगर। नगर की हवाई पट्टी पर 20 से 24 अप्रैल तक होने वाली राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। चैंपियनशिप को यादगार बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखी जा रही है।
कार्यक्रम के आयोजन सचिव डाॅ. हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि डीएम अविनाश सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में लगी हुई है। जिलाधिकारी इस कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष भी हैं। प्रतियोगिता को सफलतम पायदान पर ले जाने के लिए कड़ी मेहनत की जा रही है। प्रतियोगिता में कोई चूक न हो इसके लिए डीएम हर बिंदु पर मॉनीटरिंग कर रहे हैं। रविवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत कुमार ने हवाई पट्टी पहुंच कर मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों को समय से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
मैदान के समतलीकरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। खिलाड़ियों के रुकने उनके भोजन, परिवहन की व्यवस्था भी कर ली गई है। गौरतलब है कि इस आयोजन में देश की 32 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पूरे देश के हैंडबॉल खिलाड़ी अपना जौहर मैदान में दिखाएंगे। कड़े मुकाबले के बाद जो प्रदेश/एकेडमी को जीत मिलेगी, उसे गोल्ड मेडल जो दूसरे स्थान पर रहेगा उसे सिल्वर और तीसरे और चौथे स्थान पर आने वाली टीम को ब्रॉन्ज मेडल मिलेगा। इसके साथ ही सभी प्रतिभागी टीमों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, मणिपुर, चंडीगढ़, पांडिचेरी, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, उड़ीसा, जम्मू एवं कश्मीर, गुजरात, बिहार, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, मुंबई हैंडबॉल अकादमी, स्पोर्ट्स कैस्टल, असम, आर्यावर्त, यशस्वी एकेडमी, एसएन पांडेय हैंडबॉल एकेडमी, दमन एवं दीव, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, पांडिचेरी और लक्षद्वीप की टीमें में प्रतिभाग करेंगी।