{"_id":"66c22a5d110a3df69f03a761","slug":"preparations-are-in-full-swing-for-exam-at-11-centres-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-119894-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 11 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 11 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां तेज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर रखी हैं। परीक्षा को सकुशल निपटाने को लेकर जिले को कई जोन और सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी, जिससे परीक्षा में पारदर्शिता बरकरार रहे।
जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को दो पालियों में नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा होनी है। हर पाली में 3912 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की परिधि में संचालित फोटो कॉपी और प्रिंटिंग की दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर तक धारा 144 लागू की गई है। इसके लिए नागरिक पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियाें को सक्रिय कर दिया गया है। एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय ने रविवार को पुलिस लाइन में परीक्षा ड्यूटी की सुरक्षा में तैनात किए गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की।
एएसपी ने कहा कि पांच दिन तक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रथम पाली और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके एक घंटे पहले से कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों का केंद्र पर प्रवेश कराया जाएगा। मुख्य द्वार पर ही हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से अभ्यर्थियों की जांच होगी। बताया कि सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई चूक न होने पाए इसके लिए सभी को सजग रहना होगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित कर तहसील और ब्लॉक के अधिकारियों को तैनात किया गया है।